विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तेलंगाना में MVSR कॉलेज के मैनेजमेंट के खिलाफ मामला दर्ज, लाइटिंग ट्रस गिरने से हुई थी दो छात्राओं की मौत

Published: Sun, 18 Oct 2026 03:29 PM (IST)

तेलंगाना के नादेरगुल स्थित एमवीएसआर इंजीनियरिंग कॉलेज में डांडिया कार्यक्रम के दौरान लाइटिंग ट्रस गिरने से दो छात्रों की मौत ...और पढ़ें

लाइटिंग ट्रस की तस्वीर (फाइल)

लाइटिंग ट्रस की तस्वीर (फाइल)

HighLights

  1. एमवीएसआर कॉलेज डांडिया कार्यक्रम में हादसा

  2. लाइटिंग ट्रस गिरने से दो छात्रों की मौत

  3. कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज, जांच जारी

डिजिटल डेस्क, रंगारेड्डी। दुर्गा पूजा में तेलंगाना के नादेरगुल से दिल दहलाने वाली खबर आ रही है। यहां के एमवीएसआर (MVSR) इंजीनियरिंग कॉलेज में डांडिया कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। लाइटिंग ट्रस वहां मौजूद 20 छात्राओं पर गिर गया जिसमें से दो की जान चली गई।

दो छात्राओं की मौत के मामले में प्रशासन ने इंजीनियरिंग कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रविवार को पुलिस अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की।

समचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन ने डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया था। इस दौरान डांडिया के लिए लगाए जा रहे लाइटिंग ट्रस (लाइट लगाने वाल ढांचा) गिर गए। लोहे के स्ट्रक्चर गिरने से लगी चोट की वजह से दो छात्रों की मौत हो गई। इस मामले को लेकर कॉलेज प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

घटना शनिवार की है। कॉलेज वार्षिक तकनीकी-सांस्कृतिक उत्सव 'संगमम' के तहत डांडिया कार्यक्रम आयोजित करवा रहा था। इस दौरान हुए हादसे के बाद से छात्राओं में मायूसी है।

इधर, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस मामले पर गहरा दुख जताया है। सीएम ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के लिए बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का आदेश दिया। इसके साथ ही घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश है।

वहीं, बीआरएस (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव (KTR) ने भी मौतों पर दुख जताया। दर्द में डूबे परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। राव ने घायल छात्रों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

बीजेपी नेता अंडेला श्रीरामुलु यादव ने कॉलेज प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया और जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि ये मामला लापरवाही से जुड़ा है। डांडिया के दौरान लगभग 80 फीट ऊंचे खंभे लगाए गए, जो अचानक से गिर गए। इस वजह से 20 लड़कियां घायल हो गईं। इनमें से चार लड़कियों की हालत गंभीर है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार नहीं करती है, तो हम आवाज उठाएंगे।

इधर, कॉलेज के निदेशक प्रसन्ना कुमार ने इस घटना को लेकर सफाई दी है। उन्होंने इसे एक अप्रत्याशित हादसा बताया, जो अचानक चली तेज हवाओं के कारण हुआ। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रबंधन ने इस दौरान एंबुलेंस का इंतजार नहीं किया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए गाड़ियों का इंतजाम किया गया।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।