Move to Jagran APP

मुरली मनोहर जोशी ने मोहन भागवत से की शिक्षा नीति पर बात

मुरली मनोहर जोशी वाजपेयी सरकार में मानव संसाधन मंत्री रहे हैं। इसके साथ ही जोशी और भागवत के बीच केंद्र सरकार के कामकाज को लेकर भी चर्चा हुई है।

By Tilak RajEdited By: Published: Mon, 09 Oct 2017 11:03 AM (IST)Updated: Mon, 09 Oct 2017 11:03 AM (IST)
मुरली मनोहर जोशी ने मोहन भागवत से की शिक्षा नीति पर बात
मुरली मनोहर जोशी ने मोहन भागवत से की शिक्षा नीति पर बात

भोपाल, नईदुनिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक से पहले रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, कार्यकारी मंडल में नई शिक्षा नीति पर होने वाली चर्चा से पहले जोशी और संघ नेताओं के बीच इसी मुद्दे को लेकर बातचीत हुई है।

loksabha election banner

मुरली मनोहर जोशी वाजपेयी सरकार में मानव संसाधन मंत्री रहे हैं। इसके साथ ही जोशी और भागवत के बीच केंद्र सरकार के कामकाज को लेकर भी चर्चा हुई है। संघ की कार्यकारी मंडल के लिए आरएसएस के देश भर के पदाधिकारियों के भोपाल पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है। संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी पहले ही भोपाल पहुंच चुके हैं। इसके अलावा सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी, दत्तात्रेय होसबोले भी भोपाल पहुंच गए।

केरवा डैम स्थित शारदा विहार आवासीय विद्यालय में संघ की केंद्रीय टोली की एक बैठक भी रविवार को हुई। इसके अलावा मोहन भागवत ने कार्यकारी मंडल की बैठक की तैयारियों को लेकर मध्य भारत के प्रांत प्रचारक अशोक पोरवाल और सह प्रांत प्रचारक हेमंत मुक्तिबोध के साथ भी देर तक चर्चा की। विश्व हिंदू परिषषद के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोग़ि़डया भी सोमवार को राजधानी आएंगे। वे यहां संघ नेताओं से बातचीत करेंगे। जोशी से मिले प्रहलाद पटेल संघ की बैठक से इतर दमोह से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने रविवार शाम को मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की। पटेल और जोशी के बीच करीब एक घंटे मुलाकात चली।

यह भी पढ़ें: भारत माता की जयकार क्षण-प्रतिक्षण का विषय नहीं अंतर्मन में जागरण जरूरी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.