विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई हिट एंड रन: नालासोपारा में रफ्तार का तांडव, कार की टक्कर से एक महिला की मौत; दूसरी घायल

Published: Fri, 21 Aug 2026 11:48 PM (IST)

मु्ंबई के नालासोपारा ईस्ट ईलाके में शुक्रवार को तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला, यहां कार की टक्कर ...और पढ़ें

नालासोपारा ईस्ट में तेज रफ्तार कार की टक्कर, एक महिला की मौत (फोटो- सोशल मीडिया)

नालासोपारा ईस्ट में तेज रफ्तार कार की टक्कर, एक महिला की मौत (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं

  2. पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है, कार ड्राइवर की तलाश जारी है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मु्ंबई के नालासोपारा ईस्ट ईलाके में शुक्रवार को तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला, यहां कार की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस के अनुसार दोनों महिलाएं काम से घर लौटते समय सड़क किनारे पैदल चल रही थीं। तभी सामने से आ रही कार ने मोड़ लेते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

मृतक की पहचान 34 वर्षीय श्रेया मिसल के रूप में हुई है, जबकि घायल महिला का नाम प्रोग्रेस मोरे बताया गया है। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान श्रेया मिसल की मौत हो गई।

श्रेया मिसल के परिवार में उनके पति और दो छोटी बेटियां हैं। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। कार ड्राइवर की तलाश जारी है।