मुंबई में भारी बारिश से रुकी गाडि़यों की रफ्तार, आज हाई टाइड आने की संभावना
गुरुवार पूरी रात और आज सुबह भी लगातार बारिश होती रही। इसकी वजह से कई जगहों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। आज भी बारिश होने की संभावना है।
नई दिल्ली, जेएनएन। पिछले कुछ दिनों में मुंबई में मौसम ने फिर से करवट ली है। कड़कड़ाती बिजली और गरजते बादलों के बीच रह-रह कर बारिश हो रही है। गुरुवार शाम भी अचानक मौसम बदल गया। मुंबईवासी इसके लिए तैयार नहीं थे। दिन में अच्छी-खासी धूप निकली हुई थी। मगर शाम होते-होते मौसम कूल हो गया।
गुरुवार पूरी रात और आज सुबह भी लगातार बारिश होती रही। इसकी वजह से कई जगहों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। वहीं कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात भी देखने को मिले।
#Lightning hits ground creating a ball of fire. #MumbaiRains #Thunderstorm #Mumbai pic.twitter.com/WzoFWiM3tX— Chaitanya Kulkarni (@chai2kul) September 12, 2017
जिन जगहों पर सबसे ज्यादा बारिश हुई, उनमें दादर, बांद्रा, विले पार्ले, सांताक्रूज और अंधेरी जैसे इलाके शामिल हैं। जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए बीएमसी ने तुरंत पहल की। भारी बारिश के कारण पश्चिमी रेलवे लाइन पर यातायात सेवाएं भी प्रभावित हईं। ट्रेनें 10-15 मिनट की देरी से चलीं।
स्थानीय मौसम विभाग केंद्र के अनुसार, आज भी कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। वहीं शाम करीब साढ़े सात बजे हाई टाइड आने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: साईं बाबा की समाधि की 99वीं बरसी मनाने की है जोरदार तैयारी, 29 से शुरू होगा उत्सव