फिर से रात भर जागेगी मुंबई
सबकुछ ठीक रहा तो मुंबई को फिर से 'दिन में भागती, रात में जागती' महानगरी कहा जाएगा। भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस बात पर विचार कर रहे हैं कि मुंबई के नरीमन पॉइंट और बीकेसी को नाइटलाइफ जोन करार दिया जाए। यानी इन इलाकों में रेस्त्रां, बार और
मुंबई। सबकुछ ठीक रहा तो मुंबई को फिर से 'दिन में भागती, रात में जागती' महानगरी कहा जाएगा। भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस बात पर विचार कर रहे हैं कि मुंबई के नरीमन पॉइंट और बीकेसी को नाइटलाइफ जोन करार दिया जाए। यानी इन इलाकों में रेस्त्रां, बार और अन्य प्रतिष्ठान 24X7 खुले रह सकेंगे।
मिड डे के मुताबिक, सरकार में भाजपा की सहयोगी शिवसेना की युवा सेना के प्रमुख आदित्य ठाकरे ने भी इस संबंध में मुख्यमंत्री फडणवीस से बात की थी।
अखबार ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि मुख्यमंत्री ने 'लाइटलाइफ जोन' को अनुमति देने का फैसला कर लिया है। इन इलाकों में इटरीज, पब्स, बार और इंटरटेनमेंट पॉइंट्स रात भर खुले रहेंगे। कुछ गैर-रहवासी इलाकों में मॉल्स को भी इसकी अनुमति दी जा सकती है।
मुख्यमंत्री यह प्रस्ताव पहले अपनी कैबिनेट के समक्ष रखेंगे, फिर कानून में संशोधन के लिए विधानसभा में पेश किया जाएगा। अगले माह शुरू होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र में इसके पास होने की संभावना है।
इस संबंध में बृहन्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) दो साल पहले प्लान तैयार किया था, लेकिन सरकार न मंजूरी नहीं दी थी। योजना के तहत दवाओं और दूध जैसी आम जरुरत की चीजों को रात में भी उपलब्ध कराना है।