विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumbai Rains: स्कूल-कॉलेज बंद, कई इलाकों में रेड अलर्ट, उड़ानों पर भी असर... मूसलाधार बारिश ने रोकी मुंबई की रफ्तार

Published: Tue, 19 Aug 2025 08:33 AM (IST)Updated: Tue, 19 Aug 2025 09:09 AM (IST)

Mumbai Rains मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है जिससे अब तक 7 लोगों की मौत हो ...और पढ़ें

भारी बारिश ने मुंबई की रफ्तार पर लगाया ब्रेक।
भारी बारिश ने मुंबई की रफ्तार पर लगाया ब्रेक।

Mumbai News: डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई इलाकों में इन दिनों भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। खासकर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बंपर बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, स्कूल-कॉलेज और ऑफिस बंद पड़े हैं। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने आगे भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

सोमवार को भी मुंबई में भारी बारिश हुई, जिससे सड़कें जलमग्न हो गईं और शहर की रफ्तार पर ब्रेक लग गई। लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर से बीएमसी के दावों की पोल खोलकर रख दी। पिछले 8 घंटों के दौरान शहर में 177 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिसके बाद सड़कें तालाब बन गईं और लोग घरों में कैद हैं।

यातायात पर बारिश का असर

बेहिसाब बारिश का असर एअर सर्विस और ट्रैफिक पर भी देखने को मिला। कम विजिबिलिटी की वजह से कई उड़ानों को रद करना पड़ा तो लोकल ट्रेन भी देरी से चल रही हैं। इंडिगो ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि मुंबई में भारी बारिश की वजह से एअरपोर्ट तक पहुंचने वाले रास्तों पर पानी भर गया और ट्रैफिक धीमा हो गया। इसकी वजह से परिचालन संबंधी चुनौतियां पैदा हुई हैं, इसकी वजह से प्रस्थान और आगमन दोनों में देरी हो रही है। हमें इससे होने वाली असुविधा के लिए खेद है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उधर, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और भी बारिश होने की अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भविष्य में सतर्क रहने के आदेश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि बहुत ही जरूरी काम हो तभी घर से बाहर निकला जाए। मौसम विभाग का अनुमान है कि 21 अगस्त तक मुंबई में इसी तरह की बारिश होने का अंदाजा है। अब तक अलग-अलग घटनाओं में 7 लोगों की मौत हो चुकी है। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

ये भी पढ़ें: कुदरत भी बरपा रही पाकिस्तान पर कहर! मूसलाधार बारिश से मचा हाहाकार, मरने वालों की संख्या 600 पार