Move to Jagran APP

मुंबई-दिल्ली के बीच जल्द दौड़ेगी नई और तेज रफ्तार वाली राजधानी एक्सप्रेस

सूत्रों ने संकेत दिया कि वैकल्पिक तौर पर रफ्तार बढ़ाने के लिए 14 डिब्बों और एक इंजन वाली नई राजधानी शुरू की जा सकती है।

By Tilak RajEdited By: Published: Tue, 19 Sep 2017 10:07 AM (IST)Updated: Tue, 19 Sep 2017 10:25 AM (IST)
मुंबई-दिल्ली के बीच जल्द दौड़ेगी नई और तेज रफ्तार वाली राजधानी एक्सप्रेस
मुंबई-दिल्ली के बीच जल्द दौड़ेगी नई और तेज रफ्तार वाली राजधानी एक्सप्रेस

नई दिल्ली, पीटीआइ। रेलवे मुंबई-दिल्ली मार्ग पर बिल्कुल नई और पहले से तेज रफ्तार वाली राजधानी ट्रेन शुरू करने की योजना बना रही है। अधिकारियों ने बताया कि यह नई राजधानी एक्सप्रेस दिवाली तक शुरू हो सकती है। यह मुंबई में बांद्रा से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच चलेगी और अपना सफर 13 घंटे में तय करेगी।

loksabha election banner

दिल्ली-मुंबई के बीच चलती हैं दो राजधानी
फिलहाल दिल्ली और मुंबई के बीच दो राजधानी ट्रेन चलती हैं। अगस्त क्रांति राजधानी दोनों शहरों के बीच की 1377 किमी की दूरी करीब 17 घंटे पांच मिनट में तय करती है। यह ट्रेन 80 किमी प्रति घंटा की औसत रफ्तार से चलती है। मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस दोनों शहरों के बीच की 1386 किमी के सफर को करीब 15 घंटे और 35 मिनट में तय करती है। ये दोनों ट्रेन बांद्रा रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकती हैं।

अगले कुछ दिनों में शुरू हो जाएगा परीक्षण
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, नई राजधानी का परीक्षण अगले कुछ दिनों में शुरू हो जाएगा। हम वर्तमान मुंबई राजधानी के 24 डिब्बों का दो इंजनों के साथ इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि यह पता किया जा सके कि क्या हम सफर के समय को कुछ घंटे कम कर सकते हैं। सूत्रों ने संकेत दिया कि वैकल्पिक तौर पर रफ्तार बढ़ाने के लिए 14 डिब्बों और एक इंजन वाली नई राजधानी शुरू की जा सकती है। इसके बाद ही इस बात का फैसला किया जाएगा कि दोनों में कौन-सा विकल्प बेहतर है।

एलएचबी डिब्बों का इस्तेमाल
अधिकारियों का कहना है कि हम एलएचबी डिब्बों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। इन डिब्बों से ट्रेन की गति बढ़ेगी। ये 150 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम हैं।

यह भी पढ़ें: जयपुर-लखनऊ एक्सप्रेस में चार लोग जहरखुरानी का शिकार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.