Move to Jagran APP

मुंबई-भोपाल फ्लाइट के गियर में खराबी के बावजूद सुरक्षित लैंडिंग

भोपाल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त अचानक मुंबई-भोपाल एयरइंडिया फ्लाइट के गियर में तकनीकी खराबी आ गई थी लेकिन इससे किसी तरह के क्षति की खबर नहीं है।

By Monika MinalEdited By: Published: Tue, 23 Jun 2020 09:49 AM (IST)Updated: Tue, 23 Jun 2020 09:49 AM (IST)
मुंबई-भोपाल फ्लाइट के गियर में खराबी के बावजूद सुरक्षित लैंडिंग
मुंबई-भोपाल फ्लाइट के गियर में खराबी के बावजूद सुरक्षित लैंडिंग

भोपाल, प्रेट्र। राजा भोज एयरपोर्ट (Raja Bhoj airport) पर सोमवार को लैंडिंग के वक्त एयर इंडिया की फ्लाइट के गियर में तकनीकी खराबी आ गई। इस बात की जानकारी एयर इंडिया के अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया की इस खराबी के कारण लैंडिंग में कोई परेशानी नहीं हुई और मुंबई-भोपाल फ्लाइट (Mumbai-Bhopal flight ) AI-637 सुरक्षित एयरपोर्ट पर उतरी। उन्होंने आगे बताया कि उड़ान की इमरजेंसी लैंडिंग नहीं हुई। हालांकि इससे हैदराबाद और मुंबई के लिए जाने वाली दो उड़ानों में ढाई घंटे की देरी हो गई।  टेकऑफ होते ही विमान के व्हील बेस से आवाज आने लगी। विमान को पुशबैक की मदद से पार्किंग तक लाया गया।

loksabha election banner

इसके बाद सोमवार रात 9.40 बजे करीब 45 पैसेंजर के साथ फ्लाइट रवाना हुई जिसमें कुछ पैसेंजर मुंबई के थे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उड़ान की इमर्जेंसी लैंडिंग नहीं हुई। दरअसल इसे शाम 6.40 बजे ही हैदराबाद-मुंबई के लिए टेकऑफ करना था। यात्रियों को इंतजार करने को कहा गया। कंपनी के इंजीनियरों ने विमान की जांच की। तकनीकी खराबी ठीक होने में ढाई घंटे लग गए, इससे यात्रियों परेशानी का सामना करना पड़ा।

एयर इंडिया ने भोपाल से मुंबई के बीच अपनी उड़ान के लिए शुक्रवार व सोमवार को समय निर्धारित किया था। सोमवार को ही इस उड़ान को री-शेड्यूल कर हैदराबाद-मुंबई किया गया था और पहले ही दिन उड़ान में खराबी की शिकायत आ गई। एयरपोर्ट डायरेक्टर अनिल विक्रम के अनुसार, विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी लेकिन समय रहते ही इसे ठीक कर लिया गया और ढ़ाई घंटे की देरी से यह रवाना हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.