Move to Jagran APP

मुंबई हमले के लिए हाफिज सईद को माफ नहीं किया जा सकता है: सईद अकबरुद्दीन

सॉफ्ट पावर कांफ्रेंस में सईद अकबरुद्दीन ने कहा कि हाफिज सईद के मामले में न्याय जरूर होगा और हाफिज ने जो किया उसके लिए उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता।

By TaniskEdited By: Published: Tue, 18 Dec 2018 04:09 PM (IST)Updated: Tue, 18 Dec 2018 08:12 PM (IST)
मुंबई हमले के लिए हाफिज सईद को माफ नहीं किया जा सकता है: सईद अकबरुद्दीन
मुंबई हमले के लिए हाफिज सईद को माफ नहीं किया जा सकता है: सईद अकबरुद्दीन

नई दिल्ली,पीटीआइ। यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सईद अकबरुद्दीन ने कहा कि 26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को इसके लिए न तो कभी माफ किया जा सकता है न ही भुलाया जा सकता है। सईद ने कहा कि हाफिज को सजा दिलाकर न्याय होगा।

loksabha election banner

सॉफ्ट पावर कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि हाफिज सईद के मामले में न्याय जरूर होगा और हाफिज ने जो किया उसके लिए उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता। उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि विकासशील देश के रूप में भारत की प्रमुख जरूरत हमेशा आंतरिक होंगी। हमारी जनसंख्या एक अरब से अधिक है। इसलिए हमारी सार्वजनिक कूटनीति का हर पहलू हमारी आंतरिक परिस्थितियों में सुधार की दिशा में होगा। उन्होंने देश के सामने आने वाली कुछ सबसे बड़ी चुनौतियों को भी सूचीबद्ध किया।    

उन्होंने कहा कि भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती जलवायु (परिवर्तन) और स्वच्छता है। इसे स्वीकार करने में हमें कोई शर्म नहीं होनी चाहिए कि हमें इस क्षेत्र में सुधार करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले कोई भी राजनयिक हमारी कमियों को स्वीकार करने के लिए खड़ा नहीं होता था। लेकिन आज भारतीय कूटनीति का चेहरा बदला है और सुधार के प्रयास जारी हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.