Move to Jagran APP

मुंबई बारिश: 5 दर्जन से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के रुट बदले

कल रात मुंबई पहुंचने वाले 22 सदस्यीय जिम्बाब्वे अंडर -19 टीम बारिश के कारण कल रात से ही नागपुर के डॉ बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में फंसी हुई है।

By Srishti VermaEdited By: Published: Wed, 20 Sep 2017 02:40 PM (IST)Updated: Wed, 20 Sep 2017 02:52 PM (IST)
मुंबई बारिश: 5 दर्जन से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के रुट बदले
मुंबई बारिश: 5 दर्जन से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के रुट बदले

मुंबई (आइएएनएस)। मुंबई में हो रही लगातार भारी बारिश के चलते मुंबई हवाई अड्डे ने मुख्य रनवे पर 2 बजे तक सभी उड़ान परिचालनों को बंद कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि तेज हवाओं और कम दृश्यता के चलते ऐसा निर्णय लिया गया है।

loksabha election banner

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई उपनगरों में आज सुबह तक 304 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 29 अगस्त को 316 मिमी बारिश से आए बाढ़ के बाद एक ही दिन में तीसरी बार सबसे अधिक बारिश है। आधी रात से पांच दर्जन से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के रुट को अहमदाबाद, बेंगलुरु, हैदराबाद, नागपुर जैसे विभिन्न शहरों की तरफ बदल दिया गया है। क्योंकि बारिश के कारण मिट्टी गीली हो जाने के कारण मुख्य रनवे 9/27 अवरुद्ध हो गया था। ऐसे में उड़ानों आवाजाही दूसरे रनवे से की जा रही है।

एक प्रवक्ता ने कहा, "मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण उड़ानों में आधे घंटे की देरी हो रही है।" एयर इंडिया की तकनीकी टीम गीले रनवे में फंसे हुए स्पाइसजेट को निकालने की कोशिश कर रही है। बता दें कि, कल रात मुंबई पहुंचने वाले 22 सदस्यीय जिम्बाब्वे अंडर -19 टीम कल रात से ही नागपुर के डॉ बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में फंसी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि नागपुर में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि एयरलाइन उनके रुकने की व्यवस्था नहीं कर पा रही है। बताया जाता है कि मंगलवार की शाम खराब दृश्यता के बाद लगभग 30 मिनट के लिए फ्लाइट ऑपरेशंस को निलंबित कर दिया गया था। बाद में, आधी रात के आसपास स्पाइसजेट बोइंग विमान के गीले रनवे पर फंसने के कारण मुख्य रनवे पर उड़ानों को फिर से बंद कर दिया गया। 

मुंबई सहित पूरे तटीय कोंकण क्षेत्र और पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश के कारण बुधवार को सामान्य जीवन प्रभावित हुआ। तीन सप्ताह के बाद ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न हुई है जब 29 और 30 अगस्त को मुंबई बाढ़ में लगभग एक दर्जन से अधिक मौतें हो गई थीं। आईएमडी ने महाराष्ट्र के बड़े हिस्सों में शनिवार तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। हालांकि, बुधवार को मुम्बई और आसपास के क्षेत्रों से भारी बारिश की चेतावनी को वापस ले लिया गया। एहतियाती तौर पर शिक्षा मंत्री विनोद तावडे ने मंगलवार शाम को ही महानगरीय क्षेत्र में सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने की घोषणा कर दी थी।

मुंबई के प्रसिद्ध डब्बावाल ने भी बारिश के कारण बुधवार को अपने नियमित 200,000 टिफ़िन बॉक्स डिलीवरी सेवाओं को रद्द करने की घोषणा की। बीएमसी आपदा नियंत्रण ने बताया कि पश्चिमी उपनगरों में 245 मिमी बारिश, पूर्वी उपनगरों में 186 मिमी और दक्षिण मुंबई में 126 मिमी बारिश दर्ज किया गया है। मध्य मुंबई के कई इलाकों जैसे परेल, दादर और चेंबूर जैसे उपनगरों के कुछ क्षेत्रों, कुर्ला, अंधेरी, मालाद, बोरिवली, दहिसर में पानी जमा होने की खबरें भी सामने आईं, जिसके कारण सुबह से ही इन इलाकों में आवागमन धीमा हो गया है।

यह भी पढ़ें : मुंबई में भारी बारिश, शिक्षण संस्थानों में छुट्टी रखने के आदेश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.