Move to Jagran APP

Coronavirus Lockdown: मुख्तार अब्बास नकवी तरह-तरह की गतिविधियों से खुद को रख हैं बिजी

कोरोना वायरस के चलते देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी तरह-तरह की गतिविधियों के जरिए खुद को घर में व्यस्त और स्वस्थ रख रहे हैं

By Pooja SinghEdited By: Published: Thu, 26 Mar 2020 02:47 PM (IST)Updated: Thu, 26 Mar 2020 02:59 PM (IST)
Coronavirus Lockdown: मुख्तार अब्बास नकवी तरह-तरह की गतिविधियों से खुद को रख हैं बिजी
Coronavirus Lockdown: मुख्तार अब्बास नकवी तरह-तरह की गतिविधियों से खुद को रख हैं बिजी

नई दिल्ली, एएनआइ। कोरोना वायरस के चलते देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी तरह-तरह की गतिविधियों के जरिए खुद को घर में व्यस्त और स्वस्थ रख रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआइ पर एक वीडियो जारी हुआ है। इस वीडियो में वह सबसे पहले कसरत करते हुए नजर आ रहे हैं इसके बाद वह पेड़ पौधों के साथ अपना समय बिताते हुए नजर आ रहे हैं। 

loksabha election banner

बता दें कि भारत इस वक्त कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है। चीन के वुहान से फैले इस केविड-19 से 26 मार्च 2020 सुबह 10 बजकर 15 मिनट तक भारत में मरीजों की संख्या 649 हो गई है। वहीं 13 लोगों की मौत हो गई है। लगभग 20 से से ज्यादा राज्य में इस वायरस का कहर पहुंच चुका है। इंसान से इंसान से फैलने वाले इस वायरस का अभी तक कोई इलाज नहीं मिल पाया है। ऐसे में इसके बढ़ते संक्रमण के रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे पहले एक दिन का जनता कर्फ्यू का एलान करना पड़ा। इसके बाद पीएम मोदी ने 21 दिनों के लॉकडाउन का एलान किया। 

इसके बाद देशभर में जनता अपने घरों में कैद हो गई है। सभी लोगों से अपील की जा रही है कि वह अपने घर से बाहर ना निकले। साथ ही इस महामारी से लड़ने के लिए सभी लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। इस वायरस के चलते लॉकडाउन के बाद कई राज्यों में जरुरतमंद लोगों को खाना बांटा गया। इसके अलावा जरुरी सेवाओं के लिए सरकार की तरह इस लॉकडाउन में छूट दी गई है। 

इस वायरस से ना सिर्फ भारत सपुरपॉवरफुल अमेरिका भी लड़ रहा है। वहां पर काफी संख्या में इस वायरस से लोग मर चुके हैं। यूएस ने आज संकेत दिए हैं कि वह संकट की इस घड़ी में भारत के साथ कंंधे से ंकंधा मिला काम करेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.