मुकेश अंबानी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, चीन के इस शख्स को छोड़ा पीछे
बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 1.22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 952.30 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इससे यह 6 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैपिटल वाली भारत की पहली कंपनी बन गई।
मुंबई, एजेंसी। देश के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी अब एशिया के सबसे रईस व्यक्ति बन गए हैं। मैग्जीन फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनर्स की सूची में मुकेश ने 42.1 अरब डॉलर (करीब 2 लाख 73 हजार 650 करोड़ रुपये) की संपत्ति के साथ चीन के हुइ का यान को पछाड़ दिया है।
बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 1.22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 952.30 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इससे यह 6 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैपिटल वाली भारत की पहली कंपनी बन गई। वहीं मुकेश की निजी संपत्ति में 46.60 करोड़ डॉलर (3029 करोड़ रुपये) का इजाफा हुआ है।
चीन के एवरग्रैंडे ग्रुप के चेयरमैन हुइ का यान की संपत्ति 1.28 अरब डॉलर (8320 करोड़ रुपये) घटकर 40.6 अरब डॉलर (2 लाख 63 हजार 900 करोड़ रुपये) रह गई। सेंसेक्स-निफ्टी नए शिखर पर मुंबई। विश्व बैंक की ओर से कारोबारी सुगमता में भारत की रैंकिंग में सुधार की खबर के बाद बुधवार को सेंसेक्स 387.14 अंक उछलकर 33600.27 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 105.20 अंक चढ़कर 10440.50 अंक की नई ऊंचाई पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की संपत्ति में आई 3900 करोड़ रुपये की गिरावट