Move to Jagran APP

धौनी ने झारखंड जगुआर के जवानों का बढ़ाया हौसला, तनाव दूर करने के बताए तरीके

कैंप में पहुंचने के बाद धौनी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद परिसर में स्थित मंदिर में पूजा -अर्चना की।

By Manish NegiEdited By: Published: Sun, 26 Aug 2018 10:14 AM (IST)Updated: Sun, 26 Aug 2018 03:39 PM (IST)
धौनी ने झारखंड जगुआर के जवानों का बढ़ाया हौसला, तनाव दूर करने के बताए तरीके
धौनी ने झारखंड जगुआर के जवानों का बढ़ाया हौसला, तनाव दूर करने के बताए तरीके

रांची, जागरण संवाददाता। झारखंड जगुआर की टीम नक्सलियों से लोहा ले रही है। उनका हौसला बढ़ाने के लिए शनिवार को रांची के राजकुमार कहे जाने वाले क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी पहुंचे। धौनी को देख जवानों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। धौनी ने झारखंड जगुआर के टेंडर ग्राम कैंप का भ्रमण किया।

loksabha election banner

कैंप में पहुंचने के बाद धौनी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद परिसर में स्थित मंदिर में पूजा -अर्चना की। धौनी ने जवानों के साथ दो घंटा समय बिताया। इस दौरान धौनी ने अपने जीवन की महत्वपूर्ण यादें जवानों के साथ साझा कीं। इस दौरान धौनी के साथ सेल्फी के लिए होड़ लगी रही। 

तनाव दूर करने के बताए तरीके
झारखंड जगुआर के जवान कठिन परिस्थितियों में जंगलों में नक्सलियों से मुकाबला करते हैं। ऐसे में परिवार को लेकर उनकी जिम्मेदारियां पूरी नहीं हो पाने की वजह से वे कई बार तनाव में रहते हैं। धौनी ने उन्हें तनाव दूर करने के तरीके भी बताए। उन्होंने कहा कि अपनी टीम के सदस्यों के साथ आत्मिक संबंध बनाए रखना बेहद जरूरी होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.