Move to Jagran APP

महेंद्र सिंह धोनी लेह में रच सकते हैं इतिहास, 15 अगस्त को यहां तिरंगा फहराने की संभावना

महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल जम्मू कश्मीर की टेरिटोरियल आर्मी में तैनात हैं। वो इसबार 15 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अलग बने केंद्र शासित प्रदेश में तिरंगा फहरा सकते हैं।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Fri, 09 Aug 2019 11:51 AM (IST)Updated: Fri, 09 Aug 2019 01:04 PM (IST)
महेंद्र सिंह धोनी लेह में रच सकते हैं इतिहास, 15 अगस्त को यहां तिरंगा फहराने की संभावना
महेंद्र सिंह धोनी लेह में रच सकते हैं इतिहास, 15 अगस्त को यहां तिरंगा फहराने की संभावना

नई दिल्ली, आइएएनएस। MS Dhoni likely to unfurl tricolour in Leh इसबार 15 अगस्त(स्वतंत्रता दिवस) महेंद्र सिंह धोनी के लिए खास होने वाला है। लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी इसबार 15 अगस्त को जम्मू कश्मीर से अलग बने केंद्र शासित प्रदेश लेह में तिरंगा फहरा सकते हैं। भारतीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी वर्तमान में जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के खूरे में तैनात हैं। एमएस धोनी इस समय प्रादेशिक सेना (टेरिटोरियल आर्मी) के साथ हैं।

loksabha election banner

प्रादेशिक सेना(टेरिटोरियल आर्मी) दक्षिण कश्मीर क्षेत्र में तैनात है जहां 30 जुलाई को महेंद्र सिंह धोनी इसमें शामिल हुए थे।रक्षा सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि धोनी 10 अगस्त को अपनी रेजिमेंट के साथ लेह की यात्रा करने वाले हैं। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'धोनी भारतीय सेना के एक ब्रांड एंबेसडर हैं। वह अपनी इकाई के सदस्यों को प्रेरित करने में लगे हुए हैं और अक्सर सैनिकों के साथ फुटबॉल और वालीबॉल खेल रहे हैं। वह कोर के साथ युद्ध प्रशिक्षण अभ्यास भी कर रहे हैं। वह 15 अगस्त तक घाटी में रहेंगे।' हालांकि अधिकारी ने यह नहीं बताया कि धोनी 15 अगस्त को किस जगह पर तिरंगा फहराएंगे।

बता दें, केंद्र सरकार ने 15 अगस्त जम्मू-कश्मीर के प्रत्येक गांव में तिरंगा फहराने का कार्यक्रम शुरू किया है। राज्य में स्वतंत्रता दिवस(15 अगस्त) समारोह के हिस्से के रूप में कश्मीर के हर गांवों में तिरंगा फहराया जाएगा।

जम्मू कश्मीर में डटे हुए हैं धोनी
जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद-370(Article 370) हटने के बाद राज्य के मौजूदा हालात के बीच जहां देश-विदेश के पर्यटक और अमरनाथ श्रद्धालु वापस जा चुके हैं, वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और मानद लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धौनी कश्मीर के रक्षक बनकर अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। दक्षिण कश्मीर में तैनात धौनी जवानों का हौसला बढ़ाते भी नजर आ जाते हैं।

दक्षिण कश्मीर में तैनात धौनी जवानों का हौसला बढ़ाते भी नजर आ जाते हैं। कभी मेस में तो कभी गश्त के दौरान गाना गुनगुनाकर और अपने जूते खुद पालिश कर वह पूरे मजे से एक सामान्य सैन्य अधिकारी की जिदगी जी रहे हैं। सोने के लिए उनके पास कोई बड़ा कमरा नहीं है, महज दस फुट का कमरा है, जिसमें किगसाइज बेड नहीं बल्कि एक तख्त पर बिछा बिस्तर है। वह निर्धारित समय पर सुबह-शाम मैदान में पीटी के अलावा बालीवॉल खेलते भी नजर आ रहे हैं।

महेंद्र सिंह धौनी सेना की 106 टीए बटालियन पैरा के मानद लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। उन्हें यह रैंक 2011 में प्रदान किया गया था। उन्होंने कुछ समय पहले कश्मीर में स्थित अपनी रेजीमेंट के साथ सेवाएं देने की इच्छा जताई थी। रक्षा मंत्रालय ने उनकी इसे स्वीकारते हुए उन्हें दक्षिण कश्मीर में तैनात 106 टीए बटालियन में ड्यूटी पर रिपोर्ट करने की अनुमति दी थी। उन्होंने गत शुक्रवार को औपचारिक रूप से अपनी ड्यूटी संभाली थी। 

दक्षिण कश्मीर में आतंकरोधी अभियानों का संचालन कर रही सेना की विक्टर फोर्स के अवंतीपोर स्थित मुख्यालय में ही 106 टीए बटालियन तैनात है। विक्टर फोर्स मुख्यालय की सुरक्षा की जिम्मेदारी इसके पास ही है। संबंधित सैन्य अधिकारियों के अनुसार, धौनी को आतंकरोधी अभियानों की ड्यूटी नहीं दी गई है। एक लेफ्टिनेंट कर्नल के तौर पर जो भी काम हैं, उन्हें आवंटित किए गए हैं। वह 15 अगस्त तक जम्मू कश्मीर में रहेंगे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.