Move to Jagran APP

MP Weather Update: तीखे बने हुए हैं ठंड के तेवर, 17 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम

मध्य प्रेदश की राजधानी समेत कई शहरों में तापमान लगातार नीचे गिर रहा है। नौगांव उमरिया और दतिया समेत प्रदेश के 17 शहरों में न्यूनतम तापमान सात से 10 डिग्री बना रहा। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस बार ठंड ज्यादा पड़ेगी।

By Manish PandeyEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 07:49 AM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2020 07:49 AM (IST)
MP Weather Update: तीखे बने हुए हैं ठंड के तेवर, 17 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम
प्रदेश के 17 शहरों में न्यूनतम तापमान सात से 10 डिग्री।

भोपाल, जेएनएन। प्रदेश में ठंड के तेवर तीखे बने हुए हैं। राजधानी सहित प्रदेश में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार रात प्रदेश के 17 शहरों में न्यूनतम तापमान सात से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। इधर, प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस नौगांव, उमरिया और दतिया में रिकार्ड किया गया है।

loksabha election banner

राजधानी में भी न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 1.7 डिग्री कम रहा। इसी तरह अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिलहाल मौसम में इसी तरह ठंडक घुली रहेगी।

इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। रीवा, शहडोल, ग्वालियर एवं सागर संभागों के जिलों में सामान्य से कम तथा शेषष संभागों में न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि इस बार ठंड ज्यादा पड़ेगी, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के लगातार आने के कारण सर्द हवाएं चलेंगी। अभी दक्षिणी अरब सागर में निम्न दाब क्षेत्र भी सक्रिय है, जबकि ओडिशा में समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर चक्रवात बना हुआ है।

पश्चिमी विक्षोभ से पछुआ हवाओं के बीच एक ट्रफ समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। साथ ही दक्षिणी बंगाल की खाड़ी, हिंद महासागर में भी एक निम्न दाब क्षेत्र सक्रिय हो चुका है। इससे मौसम में परिवर्तन हो रहा है। इस वजह से दिन में भी सर्द हवाएं चल रही हैं और इससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है।                                                                                                                                       


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.