विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अस्पताल में जादू टोने से किया गया सांप के डसे हुए व्यक्ति का इलाज, कैमरे में कैद हुई घटना

By Ayushi TyagiEdited By:
Published: Fri, 01 Nov 2019 04:22 PM (IST)

मध्यप्रदेश में जिला अस्पताल में एक व्यक्ति को भर्ती किया गया। जिसे सांप ने डस लिया था। अस्पताल के अंदर दवा ने नहीं बल्कि जादू टोना से किया जा

अस्पताल में जादू टोने से किया गया सांप के डसे हुए व्यक्ति का इलाज, कैमरे में कैद हुई घटना
अस्पताल में जादू टोने से किया गया सांप के डसे हुए व्यक्ति का इलाज, कैमरे में कैद हुई घटना

 मध्य प्रदेश,एएनआइ। मध्य प्रदेश के श्योपुर में एक विचित्र  घटना कैमरे में कैद हुई है। एक सांप के काटने के बाद व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। व्यक्ति को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रखा गया था। जहां उसका इलाज दवाईयों द्वारा नहीं बल्कि, टोने टोटके द्वारा उसका इलाज किया जा रहा था।

अस्पताल अधिकारी ने कही ये बात

जिला अस्पताल के आरएमओ आरएन बिंदल ने कहा कि  यह मामला मेरे संज्ञान में आया है, अगर यह सच है तो अस्पताल के अंदर जादू टोना करना गलत है। इस मामले की जांच की जाएगी और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो में दिखा नीम के पेड़ की टहनी से किया जा रहा झाड़ फूक

दरअसल,  योगेंद्र सिंह राठौर नाम के एक व्यक्ति को सांप द्वारा काटे जाने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामली की जो वीडियो सामने आई है उसमें देखा जा सकता है कि एक व्यकित योगेंद्र सिंह राठौर पर नीम के पेड़ की टहनी लेकर झाड़ फूक कर रहा है। अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि वह मामले की जांच करेंगे। 

अंध विश्वास के खिलाफ लोगों को कर रहे जागरुक

भारत के कई हिस्सों में आज भी लोग अंधविश्सवास पर भरोसा करते हैं। लोगों को अंधविश्वास के खिलाफ जागरुक करने के लिए एक शख्स ने पिछले 50 साल से मुहिम छेड़ रखी है । इस शख्स की उम्र है 74 साल और नाम है प्रबीर घोष। घोष दमदम के मोतीझील इलाके के रहने वाले है। इस अभियान के दौरान उनपर कई बार हमले भी हो चुके हैं।

इतना ही नहीं उसने 1985 में भारतीय विज्ञान और युक्तिवादी समिति की स्थापना की। अंधविश्नवास को खत्म करने के लिए उन्होंने बंग्ला और अंग्रेजी भाषाओं में कई किताबें भी लिखी है। घोष ने कलकत्ता विश्र्वविद्यालय से एमएससी व एमए की डिग्री हासिल की हुई है।