विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वेयरहाउस सब्सिडी के बदले रिश्वत मांगने वाला कृषि अधिकारी निलंबित, शिवराज सिंह चौहान का एक्शन

Published: Mon, 21 Sep 2026 09:32 PM (IST)

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर मध्य प्रदेश के सीहोर में एक कृषि अधिकारी को वेयरहाउस सब्सिडी जारी ...और पढ़ें

शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।

शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।

HighLights

  1. सीहोर में कृषि अधिकारी रिश्वत मांगने पर निलंबित।

  2. वेयरहाउस सब्सिडी के बदले मांगी थी लाखों की रकम।

  3. कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर कार्रवाई।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। वेयरहाउस को सब्सिडी की रकम जारी करने के बदले रिश्वत मांगने वाले कृषि अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। मामला मध्य प्रदेश के सीहोर में तैनात विपणन अधिकारी अनुराग का है, जिनपर एक वेयरहाउस से एक लाख और दूसरे से 60 हजार रुपये मांगने का आरोप है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संज्ञान में मामला पहुंचते ही मंत्रालय ने आरोपी अधिकारी को तत्काल निलंबित कर दिया।

सीहोर जिले के निरीक्षण के दौरान अधिकारी ने भैरुंदा तहसील स्थित शिवाय वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में एक लाख और रेहटी क्षेत्र के बेहराखेड़ी गांव स्थित श्रीकृष्णा वेयरहाउस से 60 हजार रुपये की मांग की थी।

मामला कृषि मंत्री तक पहुंचने के बाद उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद उक्त अधिकारी को तुरंत निलंबित कर दिया गया।

यह कार्रवाई इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि वेयरहाउस सब्सिडी कृषि क्षेत्र में भंडारण ढांचे को मजबूत करने और किसानों की उपज के प्रबंधन से जुड़ी सरकारी सहायता व्यवस्था का हिस्सा है।