विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Morning Top News 01 March 2023: देश में कितना महंगा हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर? पढ़ें प्रमुख खबरें

By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
Published: Wed, 01 Mar 2023 10:54 AM (IST)

Morning Top News होली से पहले देश की आम जनता को झटका लगा है। तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के ...और पढ़ें

देश में कितना महंगा हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर? पढ़ें प्रमुख खबरें
देश में कितना महंगा हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर? पढ़ें प्रमुख खबरें

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उधर, कर्नाटक में आम आदमी पार्टी के नेता भास्कर राव एक मार्च को भाजपा में शामिल हो गए हैं।

आज की प्रमुख बड़ी खबरें

1. कर्नाटक में AAP को झटका, BJP में शामिल हुए भास्कर राव

कर्नाटक में आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। बेंलगुरु पुलिस के पूर्व कमिश्नर और आम आदमी पार्टी के नेता भास्कर राव भाजपा में शामिल हो गए हैं। भास्कर राव ने कहा कि AAP में पारदर्शिता की कमी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

2. भारत की आधी टीम 45 रन के स्‍कोर पर पवेलियन लौटी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आधी टीम 45 रन के स्‍कोर पर पवेलियन लौट चुकी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

3. अतीक के 40 करीबियों के मकानों पर PDA की नजर

राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या करने वाले अपराधियों और माफिया अतीक अहमद के करीबियों के मकानों को जमींदोज करने की तैयारी की जा रही है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को माफिया के करीबी व हत्या में शामिल 40 लोगों के मकानों के दस्तावेजों वाली फाइल खंगाली गई। यहां पढ़ें पूरी खबर

4. महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर

देश में कमर्शियल और घरेलू दोनों गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। घरेलू सिलेंडर के रेट में 50 रुपये का इजाफा किया गया है, वहीं कमर्शियल सिलेंडर के दाम 350 रुपये से अधिक बढ़े हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

5. ग्रीस में ट्रेन हादसा, 26 लोगों की मौत

ट्रेन और मालगाड़ी की भिड़ंत में 26 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 85 लोग घायल हो गए। घायलों में 25 लोगों की हालत काफी गंभीर है। यहां पढ़ें पूरी खबर