विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Morning Top News 30 March 2023: राहुल गांधी विवाद पर क्या बोला जर्मनी? पढ़ें प्रमुख खबरें

By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
Published: Thu, 30 Mar 2023 11:03 AM (IST)Updated: Thu, 30 Mar 2023 11:09 AM (IST)

Morning Top News देश में कोरोना के मामले में तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। कोरोना के मामले तीन हजार ...और पढ़ें

Morning Top News 30 March 2023: राहुल गांधी विवाद पर क्या बोला जर्मनी?
Morning Top News 30 March 2023: राहुल गांधी विवाद पर क्या बोला जर्मनी?

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,016 मामले सामने आए हैं। एक्टिव केस बढ़कर अब 13,509 हो गए हैं। वहीं, आईपीएल के संस्थापक रहे ललित मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। ललित मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करने की धमकी दी है।

आज की प्रमुख बड़ी खबरें

1. देश में कोरोना के तीन हजार से ज्यादा नए मामले

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के तीन हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं। पिछले छह महीनों में ये कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं। बीते साल दो अक्टूबर को कोरोना के 3,375 केस सामने आए थे। यहां पढ़ें पूरी खबर

2. अब जर्मनी ने भी की राहुल गांधी विवाद पर टिप्पणी

जर्मनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, "हम भारत में विपक्षी दल के नेता राहुल गांधी के खिलाफ आए अदालत के फैसले और उनकी संसद सदस्यता रद्द होने के मामले पर नजर बनाए हुए हैं।" यहां पढ़ें पूरी खबर

3. राहुल गांधी को घेरने की तैयारी में ललित मोदी

आईपीएल के संस्थापक रहे ललित मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी के खिलाफ ब्रिटेन की अदालत में केस करेंगे। मामला मोदी सरनेम पर टिप्पणी से जुड़ा है। यहां पढ़ें पूरी खबर

4. कांग्रेस नेता श्रीनिवास का अमित मालवीय को मानहानि का नोटिस

यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास ने भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय को कानूनी नोटिस भेजा है। मालवीय द्वारा श्रीनिवास का एक वीडियो ट्वीट करने के बाद नोटिस भेजा गया है, जिसमें कर्नाटक के नेता पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ भद्दी टिप्पणी का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया था। यहां पढ़ें पूरी खबर

5. योगी राज में घटी बेरोजगारी दर

केंद्र सरकार के सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बीते छह वर्षों के दौरान प्रदेश में बेरोजगारी दर घटी है। विकास के कुछ अन्य संकेतकों में भी प्रदेश ने जबरदस्त बढ़ोतरी की है। यहां पढ़ें पूरी खबर