Move to Jagran APP

Coronavirus Updates: देशभर में 70 हजार से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में, जानें राज्‍यों का हाल

महाराष्ट्र गुजरात तमिलनाडु के साथ ही राजधानी दिल्ली में बढ़े हुए मामलों ने देश के आंकड़ें को बढ़ा दिया है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Wed, 13 May 2020 01:05 AM (IST)Updated: Wed, 13 May 2020 06:56 AM (IST)
Coronavirus Updates: देशभर में 70 हजार से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में, जानें राज्‍यों का हाल
Coronavirus Updates: देशभर में 70 हजार से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में, जानें राज्‍यों का हाल

नई दिल्ली, जेएनएन। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण पर रोक नहीं लग पा रही है। महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु के साथ ही राजधानी दिल्ली में बढ़े हुए मामलों ने देश के आंकड़ें को बढ़ा दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इस महामारी से अब तक 2,293 लोगों की मौत हुई है और 70,756 लोग संक्रमित हुए हैं। अब तक 23,938 लोग ठीक भी हुए हैं। इन आंकड़ों में सोमवार सुबह से मंगलवार सुबह आठ बजे तक के मामले शामिल हैं। 

loksabha election banner

राज्‍य और केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के आंकड़ों में अंतर 

आंकड़ों में अंतर का कारण राज्यों से केंद्रीय एजेंसी को आंकड़े मिलने में होने वाली देरी है। इसके अलावा कई एजेंसियां राज्यों से सीधे आंकड़े जुटाती हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मिली जानकारियों के मुताबिक मंगलवार को 3,432 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 74,132 हो गई है। इस महामारी से अब तक 2,338 लोगों की जान भी गई है। मंगलवार को 115 लोगों की मौत हुई, जिसमें सबसे ज्यादे महाराष्ट्र में 53, गुजरात में 24, दिल्ली में 13, बंगाल व तमिलनाडु में आठ-आठ, तेलंगाना व राजस्थान में दो-दो और उत्तर प्रदेश, पंजाब व मध्य प्रदेश में एक-एक मौत शामिल है। 

महाराष्ट्र में 25 हजार के करीब मरीज

महाराष्ट्र में और 1,026 कोरोना के मरीज मिले हैं और संक्रमितों की संख्या 24,427 पर पहुंच गई है। इसमें से मुंबई में ही साढ़े 14 हजार से ज्यादा मरीज हैं। मंगलवार को भी नए मामलों में 426 मुंबई में ही मिले और 53 में से 28 मौतें भी मुंबई में हुईं। 

दिल्ली में आठ हजार के करीब संक्रमित

राजधानी दिल्ली में भी तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। मंगलवार को फिर 406 नए मामले सामने आए और संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 7,639 हो गया। राजधानी में 13 लोगों की मौत भी हुई, जो एक दिन में राजधानी में अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। तमिलनाडु में आंकड़ा आठ हजार के करीब तमिलनाडु में कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। पिछले हफ्ते भर से नए मामलों में तेजी का सिलसिला शुरू हुआ था, वो रुकने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को 716 नए मामले आए और कुल संक्रमितों की संख्या 7,639 हो गई है। आठ लोगों की मौत हुई है, जो एक दिन में राज्य में मरने वालों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। कर्नाटक में भी 63 नए मामले सामने आए हैं और आंकड़ा 925 पर पहुंच गया है। कर्नाटक में भी एक दिन में संक्रमितों की यह सबसे बड़ी संख्या है। केरल में पांच केस मिले हैं और कुल संख्या 524 हो गई है। हालांकि, एक्टिव केस 32 ही हैं। तेलंगाना में भी अचानक से 51 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या 1,326 हो गई है। 

गुजरात में सुधार नहीं

गुजरात की स्थिति में भी कोई सुधार नजर नहीं आ रहा। राज्य में और 362 लोगों संक्रमित हुए हैं। इनमें से 267 मामले सिर्फ अहमदाबाद में ही मिले हैं। मंगलवार को राज्य में 24 लोगों की मौत हुई, जिसमें 21 मौतें अहमदाबाद में ही हुई हैं। गुजरात में संक्रमितों का आंकड़ा 8,904 हो गया है, जिसमें 6,353 मामले अहमदाबाद के ही हैं। 

राजस्थान-उत्तर प्रदेश में भी सुधार नहीं

कोरोना का कहर राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी जारी है। राजस्थान में 138 और उत्तर प्रदेश में 112 नए मामले सामने आए हैं। दोनों राज्यों में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर क्रमश: 4,156 और 3,664 हो गया है। चार हजार से ज्यादा मरीजों वाला राजस्थान देश का पांचवां राज्य बना गया है। मध्य प्रदेश में भी संक्रमितों की संख्या 3,941 हो गई है। मंगलवार को राज्य में 113 नए मामले सामने आए। जम्मू-कश्मीर में 55 नए केस मिले हैं और संक्रमितों की संख्या 934 हो गई है, जबकि 12 नए मामलों के साथ पंजाब में कुल 1,951 संक्रमित हो गए हैं। हरियाणा में 46 नए केस मिले हैं और संक्रमितों की संख्या 772 पर पहुंच गई है।

बंगाल में 110 नए मामले

बंगाल में भी 110 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2,173 हो गई है। बिहार में और 130 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं और इनकी संख्या बढ़कर 879 पर पहुंच गई है। झारखांड में 10 नए केस मिले हैं और संख्या 173 हो गई है। ओडिशा में 25 केस मिले हैं और संख्या बढ़कर 439 हो गई है। 

देश में कुल संक्रमित

राज्य संक्रमित

महाराष्ट्र - 24,427

गुजरात - 8,904

दिल्ली - 7,639

तमिलनाडु - 8,718 

राजस्थान - 4,156

मध्य प्रदेश - 3,941

उत्तर प्रदेश - 3,664

आंध्र प्रदेश - 2,051 

बंगाल - 2,173

पंजाब - 1,951 

तेलंगाना - 1,326 

जम्मू-कश्मीर - 934 

कर्नाटक - 925

हरियाणा - 772

बिहार - 879

केरल - 524

ओडिशा - 439

चंडीगढ़ - 187

झारखंड - 173

त्रिपुरा - 152 

उत्तराखंड - 71

असम - 64

छत्तीसगढ़ - 59

हिमाचल प्रदेश - 60

लद्दाख - 45 

अंडमान-निकोबार -33

मेघालय -13

पुडुचेरी - 11

गोवा - 7

मणिपुर - 2

मिजोरम - 1

अरुणाचल -1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.