Move to Jagran APP

एक दिन में 61 हजार से अधिक मरीज हुए ठीक, स्वस्थ लोगों की संख्या पहुंची 29 लाख के करीब; जानें राज्यों का भी हाल

महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा आठ लाख को पार कर गया है। राज्य में और 15765 नए मामले मिले हैं और कुल संक्रमितों की संख्या आठ लाख आठ हजार 306 हो गई है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Tue, 01 Sep 2020 10:24 PM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2020 10:25 PM (IST)
एक दिन में 61 हजार से अधिक मरीज हुए ठीक, स्वस्थ लोगों की संख्या पहुंची 29 लाख के करीब; जानें राज्यों का भी हाल
एक दिन में 61 हजार से अधिक मरीज हुए ठीक, स्वस्थ लोगों की संख्या पहुंची 29 लाख के करीब; जानें राज्यों का भी हाल

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस का प्रकोप पूरे देश में तेजी से बढ़ते जा रहा है। मंगलवार को करीब 80 हजार नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 37 लाख को पार कर गया। यह दूसरी बार है जब एक दिन में कोरोना से सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। रविवार को 80 हजार से अधिक नए केस मिले थे। इस दौरान 61 हजार से अधिक मरीज ठीक भी हुए हैं, लेकिन एक हजार से अधिक लोगों की जान भी चली गई है।

loksabha election banner

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से समाचार एजेंसियों व अन्य स्रोतों से रात नौ बजे तक मिली आंकड़ों के मुताबिक सोमवार देर रात से अब तक 79,954 नए केस मिले हैं। इस दौरान 61,882 मरीज ठीक हुए हैं। मंगलवार को 1027 लोगों की मौत हुई, जिसमें सबसे अधिक महाराष्ट्र में 320, कर्नाटक में 135, तमिलनाडु में 96, उत्तर प्रदेश में 56 और गुजरात में 14 मौतें शामिल हैं।

महाराष्ट्र में आठ लाख से ज्यादा केस

महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा आठ लाख को पार कर गया है। राज्य में और 15,765 नए मामले मिले हैं और कुल संक्रमितों की संख्या आठ लाख आठ हजार 306 हो गई है। 320 नई मौतों के साथ अब तक मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 24,903 हो गई है। इस दौरान 10,978 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी मिली है और अब तक स्वस्थ हुए कुल मरीजों की संख्या बढ़कर पांच लाख 84 हजार 537 हो गई है। महाराष्ट्र के पड़ोसी राज्य गुजरात में रिकॉर्ड 1,310 नए मामले सामने आए हैं और कुल संक्रमितों का आंकड़ा 97,745 पर पहुंच गया है। राज्य में अब तक 3036 लोगों की जान भी इस महामारी से जा चुकी है।

उत्तर प्रदेश में साढ़े पांच हजार से अधिक नए मामले

उत्तर प्रदेश में लगातार पांच हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। राज्य में फिर 5571 नए केस मिले हैं और अब तक पॉजिटिव पाए गए लोगों की संख्या दो लाख 35 हजार 757 हो गई है। प्रदेश में अब तक 3,542 मरीजों की जान भी जा चुकी है।

आंध्र प्रदेश में 10 हजार नए मरीज

आंध्र प्रदेश में लगातार मामलों का बढ़ना जारी है। 10,368 नए केस के साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4.45 लाख को पार कर गया है। अब तक 4,053 मरीजों की जान भी जा चुकी है और 3.40 लाख के करीब मरीज ठीक भी हो चुके हैं। कर्नाटक में 9058 नए केस मिले हैं और कुल मरीजों की संख्या 3.51 लाख से अधिक हो गई है। राज्य के और दो मंत्री संक्रमित पाए गए हैं। तमिलनाडु में भी 5,928 नए केस मिले हैं और कुल मामले 4.33 लाख को पार कर गए हैं। राज्य में अब तक 7,418 लोगों की मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3.74 लाख मरीज अभी तक पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.