Move to Jagran APP

दिल्ली में पुलिस पर हुए इतने हमले, सरकार ने लोकसभा में दी जानकारी

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले तीन साल के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमलों के 600 से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Wed, 04 Dec 2019 12:42 AM (IST)Updated: Wed, 04 Dec 2019 12:42 AM (IST)
दिल्ली में पुलिस पर हुए इतने हमले, सरकार ने लोकसभा में दी जानकारी
दिल्ली में पुलिस पर हुए इतने हमले, सरकार ने लोकसभा में दी जानकारी

नई दिल्ली, प्रेट्र। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले तीन साल के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमलों के 600 से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में यह जानकारी दी।

loksabha election banner

गृह राज्यमंत्री जी. कृष्ण रेड्डी ने लिखित जवाब में बताया कि वर्ष 2017 से 31 अक्टूबर 2019 तक आठ ऐसे मामले दर्ज किए गए, जिनमें वकीलों ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया और उनमें से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में शरारती तत्वों द्वारा पुलिस पर हमले के 232 मामले दर्ज किए गए। वर्ष 2018 में ऐसे मामलों की संख्या 219 व वर्ष 2019 में 156 है।

रेड्डी ने कहा कि पुलिस पर हमले के आरोप में 1,226 शरारती तत्वों को गिरफ्तार किया गया है। वर्ष 2017 में 437 शरारती तत्व गिरफ्तार किए गए, जबकि वर्ष 2018 में इनकी संख्या 458 रही। 31 अक्टूबर 2019 तक 331 शरारती तत्व दबोचे जा चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि दो नवंबर को पार्किग विवाद में दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट कांप्लेक्स में पुलिस व वकीलों के बीच झड़प हो गई थी। दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों ने साथियों पर हुए दो हमलों के खिलाफ पांच नवंबर को पुलिस मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.