Move to Jagran APP

राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को 52 करोड़ 56 लाख से अधिक वैक्सीन खुराक प्रदान की गईं: स्वास्थ्य मंत्रालय

राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को अबतक 52.56 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक प्रदान की गईं है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा टीकाकरण के आंकड़े पेश किए गए हैं।‌ जिनमे मंगलवार सुबह 8 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार बर्बादी सहित कुल खपत 510958562 करोड़ खुराक है।

By Ashisha SinghEdited By: Published: Tue, 10 Aug 2021 12:27 PM (IST)Updated: Tue, 10 Aug 2021 12:27 PM (IST)
राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को 52 करोड़ 56 लाख से अधिक वैक्सीन खुराक प्रदान की गईं: स्वास्थ्य मंत्रालय
राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को 52.56 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक प्रदान की गईं स्वास्थ्य मंत्रालय

दिल्ली, एएनआइ।‌ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को अबतक 52.56 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक प्रदान की गईं है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा टीकाकरण के आंकड़े पेश किए गए हैं।‌ जिनमे मंगलवार सुबह 8 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बर्बादी सहित कुल खपत 51,09,58,562 करोड़ खुराक है।

loksabha election banner

2.07 करोड़ से अधिक खुराक अभी भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों व निजी अस्पतालों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें इस्तेमाल किया जाना है।

केंद्र सरकार पूरे देश में तेजी से कोविड 19 टीकाकरण अभियान चला रही है। 21 जून से कोविड-19 टीकाकरण के नए चरण की शुरुआत हुई है। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 52.56 करोड़ (52,56,35,710) से अधिक वैक्सीन की खुराक प्रदान की जा चुकी है। और 48,43,100 खुराक पाइपलाइन में हैं।

टीके की खुराक                                                    ‌ (10 अगस्त 2021 तक के आंकड़े)

आपूर्ति                                                                         ‌52,56,35,710

पाइपलाइन में ‌                                                               48,43,100

खपत  ‌                                                                         51,09,58,562

शेष उपलब्ध ‌                                                                 2,07,55,852

बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में 20 फीसद से ज्‍यादा कमी आई है। वहीं मौतों के आंकड़े भी कम हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश भर में मंगलवार तक 147 दिनों में कोरोना वायरस के सबसे कम 28,204 हजार नए मामले सामने आए हैं, और कोरोना वायरस के सक्रिय मामले अब 3,88,508 लाख हैं, टीकाकरण अभियान को तेजी से चलाया जा रहा है‌। पिछले 24 घंटों में 54,91,647 वैक्सीन लगाई गई हैं। जिसके बाद कुल टीकाकरण का आंकड़ा 51 करोड़ 45 लाख 268 पहुंच गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.