Move to Jagran APP

श्रम मंत्रालय में और 25 कर्मचारी कोविड-19 पॉजिटिव मिले, कर्मचारियों को क्‍वारंटिन पर भेजा गया

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में इस सप्ताह कम से कम 25 कर्मचारी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले 11 कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए थे।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sat, 13 Jun 2020 12:16 AM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2020 12:16 AM (IST)
श्रम मंत्रालय में और 25 कर्मचारी कोविड-19 पॉजिटिव मिले, कर्मचारियों को क्‍वारंटिन पर भेजा गया
श्रम मंत्रालय में और 25 कर्मचारी कोविड-19 पॉजिटिव मिले, कर्मचारियों को क्‍वारंटिन पर भेजा गया

नई दिल्ली, प्रेट्र। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में इस सप्ताह कम से कम 25 कर्मचारी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले 11 कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए थे। नए मामले सामने आने के साथ ही मंत्रालय में संक्रमित कर्मचारियों की संख्या 36 हो गई है। सूत्रों ने बताया कि कर्मचारियों के परिवार के कुछ सदस्य भी कोरोना वायरस संक्रमण के लिए की गई जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। करीब छह संक्रमित लोग श्रम मंत्री संतोष गंगवार के निजी स्टाफ हैं। 

loksabha election banner

लगातार बढ़ती गई कोरोना पॉजिटिव की संख्‍या  

पिछले सप्ताह दो कर्मचारी जांच में पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद मंत्रालय के कार्यालय श्रम शक्ति भवन को सैनिटाइज कराने के लिए चार-पांच जून को बंद करना पड़ा। इसके बाद से मंत्रालय अपने कर्मचारियों की कोविड-19 संक्रमण जांच करा रहा है। रविवार को मंत्रालय में संक्रमित लोगों की संख्या 11 हो गई थी। श्रम शक्ति भवन को दो दिनों तक सील रखा गया था, लेकिन ऊर्जा मंत्रालय ने पांच जून को अपने कर्मचारियों को बुला लिया। इसके बाद आठ जून को भवन नहीं खोलने का फैसला लिया गया। हालांकि श्रम मंत्रालय के कुछ कर्मचारी आठ जून को कार्यालय आए थे। पहले संक्रमित पाए गए 11 कर्मचारियों में एक संयुक्त सचिव, एक स्टेनो, प्रिंसिपल निजी सचिव, निजी सचिव, छह सहायक और एक ड्राइवर शामिल हैं।

दिल्‍ली में 2137 नए मामले

गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को दिल्ली सरकार के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राजधानी में रिकॉर्ड 2137 नए मामले सामने आए। जबकि कोरोना से 71 मरीजों की मौत हो गई। दिल्ली में कुल 36824 कोरोना के मरीज हो चुके हैं। इनमें से 13398 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। शुक्रवार को भी 667 मरीज ठीक होकर घर लौटे। दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1214 हो गई है। 

 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.