Move to Jagran APP

Monsoon Update 2022: केरल में मानसून की एंट्री को लेकर IMD की नई डेटलाइन, जानें- कब से शुरु होगी बारिश

Kerala Monsoon Forecast मौसम विभाग के मानसून के अरब सागर के कुछ और हिस्सों पूरे मालदीव और लक्षद्वीप के इलाकों में आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। इस हफ्ते के दौरान मानसून के केरल पहुंचने के लिए स्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 09:45 AM (IST)Updated: Fri, 27 May 2022 08:32 PM (IST)
Monsoon Update 2022: केरल में मानसून की एंट्री को लेकर IMD की नई डेटलाइन, जानें- कब से  शुरु होगी बारिश
दो-तीन दिनों में केरल पहुंच सकता है मानसून (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, प्रेट्र। दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले दो से तीन दिनों के दौरान केरल पहुंचने की उम्मीद है। इससे पहले, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने 27 मई को मानसून के केरल पहुंचने की भविष्यवाणी की थी। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण अरब सागर में तेज पछुआ हवाएं चल रही हैं। उपग्रह से लिए गए चित्र के अनुसार केरल तट और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर में बादल छाए हुए हैं। इस वजह से अगले दो-तीन दिनों में केरल में मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। 30 मई और 2 जून के बीच केरल में मानसून पहुंच सकता है।

loksabha election banner

आइएमडी ने केरल और लक्षद्वीप में गरज/बिजली के साथ व्यापक हल्की, मध्यम वर्षा का अनुमान लगाया है। अगले पांच दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में छिटपुट बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

मौसम कार्यालय ने अगले चार दिनों में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ छिटपुट बारिश का अनुमान लगाया है। कहा कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।

देशभर में खेतीबाड़ी के लिए दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल पहुंचने की खबर का बेसब्री से इंतजार रहता है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, अगले 48 घंटों के दौरान मानसून के अरब सागर के कुछ और हिस्सों, पूरे मालदीव और लक्षद्वीप के इलाकों में आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। इस हफ्ते के दौरान मानसून के केरल पहुंचने के लिए स्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। मानसून के आगमन में विलंब के बारे में पूछे जाने पर विभाग के एक वरिष्ठ विज्ञानी ने कहा कि 27 मई के पूर्व के अनुमान में चार दिन आगे-पीछे होने का अनुमान भी व्यक्त किया गया था।

केरल में बना है बारिश का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून केरल में समय से पहले दस्तक देगा। लेकिन, बाद में न केवल असानी ने अपना रास्ता बदला, बल्कि मध्य व पूर्वी भारत में जिस तरह की प्री-मानसूनी बारिश की आशा की जा रही थी, वह भी नहीं हुई। केरल के कई हिस्सों मानसूनी बादल छाए हुए हैं।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मानसून जून के मध्य तक दस्तक देगा

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने कहा कि मध्य प्रदेश में मानसून के जून के मध्य तक दस्तक देने का अनुमान है। वहीं 15 जून के आसपास मानसून छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर सकता है। 

झारखंड में 10 से 15 जून के बीच मानसून

झारखंड में 10 से 15 जून के बीच मानसून आ सकता है। 17 मई से अंडमान में मानसून की बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि एक जून से पूर्व ही केरल में मानसून आ सकता है। इस वर्ष अंडमान निकोबार में तय समय से छह दिन पहले मानसून की बारिश शुरू हो गई है। आम तौर पर अंडमान में 22 मई के आसपास मानसून आता है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि मानसून की बारिश सामान्य होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.