Move to Jagran APP

Monsoon Updates: देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून की बारिश जारी, यहां पर बाढ़ का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

26 और 30 जून के बीच मानसून के रुख में बदलाव होगा और वह मजबूत होने के साथ ही धीरे-धीरे उत्तरी भारत की तरफ बढ़ेगा। वहीं देश के अधितकर राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जानें ताजा अपड्टेस।

By Pooja SinghEdited By: Published: Mon, 21 Jun 2021 07:28 AM (IST)Updated: Mon, 21 Jun 2021 07:28 AM (IST)
Monsoon Updates: देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून की बारिश जारी, यहां पर बाढ़ का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट
देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून की बारिश जारी, कई जिलों में बने बाढ़ से हालात

नई दिल्ली, जेएनएन। 21 June Weather News: देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून की बारिश जारी है। वहीं कई राज्यों में मानसूनी बरसात का बेसब्री से इंतजार है। मौसम विभाग ने पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों में भारी से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। इतना ही नहीं यूपी-बिहार सहित कई राज्यो में लगातार हो रही बारिश से कई राज्यों के निचले इलाके में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बिहार, यूपी उत्तराखंड समेत कुछ राज्यों में बारिश के कारण नदियां उफान पर बनी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 2 दिनों तक बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में ऐसे ही बना रहेगा।

loksabha election banner

बिहार में लगातार बारिश हो रही है। यहां के कई जिलों में रविवार को भी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात को लेकर विशेष अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि यहां पर 21 जून तक अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के चलते लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। विभाग के मुताबिक, नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ का असर बिहार पर भी दिख रहा है। बिहार की सभी छोटी बड़ी नदियां उफान पर है। वहीं अगले दो दिनों के दौरान गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र-कच्छ, दमन और दीव एवं दादरा और नगर हवेली में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं जबकि उत्तर और दक्षिण गुजरात तथा सौराष्ट्र-कच्छ में भारी से भारी बारिश के आसार है।

तो देश की राजधानी दिल्ली बारिश का इंतजार कर रही है। हालांकि, अभी यहां पर मौसम सामान्य बना हुआ है। रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। 26 और 30 जून के बीच मानसून के रुख में बदलाव होगा और वह मजबूत होने के साथ ही धीरे-धीरे उत्तरी भारत की तरफ बढ़ेगा। इससे पहले मौसम विभाग ने 12 दिन पहले यानी 15 जून तक मानसून के दिल्ली पहुंचने का अनुमान जताया था। हालांकि, सामान्य तौर पर 27 जून तक यहां मानसून पहुंचता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.