Move to Jagran APP

Monsoon Update: महाराष्ट्र के सतारा जिले के लिए 'रेड अलर्ट' जारी, पुणे और कोल्हापुर 'ऑरेंज अलर्ट' पर

पश्चिम महाराष्ट्र के सतारा जिले के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने शुक्रवार शाम को रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पुणे और कोल्हापुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

By Avinash RaiEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 05:05 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 05:05 PM (IST)
Monsoon Update: महाराष्ट्र के सतारा जिले के लिए 'रेड अलर्ट' जारी, पुणे और कोल्हापुर 'ऑरेंज अलर्ट' पर
महाराष्ट्र का सतारा जिला रेड अलर्ट, पुणे और कोल्हापुर जिला 'ऑरेंज अलर्ट' पर

नई दिल्ली, एएनआइ। पश्चिम महाराष्ट्र के सतारा जिले के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने शुक्रवार शाम को 'रेड अलर्ट' जारी किया है। मौसम विभाग ने पुणे और कोल्हापुर जिले के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' भी जारी किया है। तो वहीं, दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

loksabha election banner

जिला कलेक्टर शेखर सिंह ने बताया कि भारी बारिश के कारण सतारा जिले में भूस्खलन और डूबने से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है। पाटन तहसील के अंबेघर, मीरगांव और ढिकावाले गांवों में भूस्खलन के बाद लगभग 30 लोग लापता हैं। उन्होंने आगे कहा कि भूस्खलन से अंबेघर में 16 लोग और मीरगांव में 12 लोग लापता हैं। जिला प्रशासन मीरगांव से करीब 150, अंबेघर से 50 और ढिकावाले से 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।

जिला कलेक्टर शेखर सिंह ने कहा भूस्खलन से घायल हुए 10 लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ले जाया गया और सभी लोग सुरक्षित है। पूरे जिले में लोगों को बारिश और बाढ़ से बचाने के लिए बचाव अभियान चल रहा है। वाई तहसील के देवरूखवाड़ी में गुरुवार को भूस्खलन की वजर से 2 लोगों की मौत हो गई और 27 लोगों को बचा लिया गया, जबकि 2 लोग अभी भी लापता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने एक ट्वीट में कहा 'अगले 2 घंटों के दौरान उत्तरी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ के अलग-अलग कुछ और स्थानों के पर हल्की बारिश होने की संभावना है।' आपकों बता दें कि बीते मंगलवार को दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से कई जगह जलभराव हो गया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सतारा के लिए 'रेड अलर्ट' जारी करते हुए, पश्चिमी महाराष्ट्र जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में अगले 24 घंटों में 'भारी बारिश' की भविष्यवाणी की है। भारत के पश्चिम और दक्षिण के कई जिलों में बारिश ने तबाही मचाई हुई है। पिछले 48 घंटों में सिर्फ महाराष्ट्र में लगभग 129 लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे में कर्नाटक में 3 लोगों की मौत हुई है। भारी बारिश को देखते हुए राज्य सरकार ने सात जिलों में 'रेड अलर्ट' जारी किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.