Move to Jagran APP

Monsoon Update: कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी, जानें आज कहां-कहां बरसेंगे बदरा

Monsoon Update मौसम विभाग ने रविवार को कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Sun, 06 Oct 2019 09:57 AM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2019 10:00 AM (IST)
Monsoon Update: कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी, जानें आज कहां-कहां बरसेंगे बदरा
Monsoon Update: कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी, जानें आज कहां-कहां बरसेंगे बदरा

नई दिल्ली,एएनआइ। तापमान में गिरावट आने के साथ ही गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली हैं। तापमान में सुबह और शाम के समय हल्की गिरावट देखी गई है। इसी के साथ मानसून जाते-जाते अभी भी जगह-जगह बरस रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को असम और मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। 

loksabha election banner

इन स्थानों पर गरज के साथ बरसेंगे बदरा

मौसम विभाग के अनुसार नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी पूरे दिन तेज बारिश होते रहने की संभावना है। इसी के साथ साथ जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली एनसीआर में छाए रहेंगे बादल 

मौसम विभाग ने अपने मार्निंग बुलेटन में बताया कि दिल्ली और उसके आसपास के इलाको नोएडा, गुरुग्राम और फैजाबाद में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री तक रहेगा।

मुंबई में ऐसा रहेगा मौसम 

बात करे मुंबई की तो यहां आमतौर पर पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। साथ ही क्षेत्र में आज हल्कि बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान 72 प्रतिक्षत तक उमस रहेगी और अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री तक रहेगा। 

मौसम विभाग की आधिकराकि वेबसाइट पर जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, 07 अक्टूबर से उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश नहीं होगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.