Move to Jagran APP

Monsoon update: देश के कई हिस्सों में आज भारी बारिश की संभावना, Delhi-NCR में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में इस दौरान बादल छाए रहेंगे।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 08:48 AM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 08:58 AM (IST)
Monsoon update: देश के कई हिस्सों में आज भारी बारिश की संभावना, Delhi-NCR में ऐसा रहेगा मौसम
Monsoon update: देश के कई हिस्सों में आज भारी बारिश की संभावना, Delhi-NCR में ऐसा रहेगा मौसम

नई दिल्ली,एएनआइ। भारत  विभाग (India Meteorological Department) की जानकारी के अनुसार गुरुवार को देश की कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अपने मार्निंग बुलेटिन में बताया कि मध्य महाराष्ट्र,  आंध्र प्रदेश, यनम, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर आज भारी बारिश होने की संभावना है।

loksabha election banner

देश के इन हिस्सों में बारिश की संभावन

एजेंसी  पूर्वानुमान के मुताबिक, करिकाल, केरल और माहे के स्थानों पर भी पूरे दिन भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं,  छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा और तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर इस दौरान गरज के साथ हल्कि बारिश हो सकती है। 

दिल्ली एनसीआर में ऐसा रहेगा मौसम

दिल्ली में बादल छाए रहेंगे हालांकि, इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

बाढ़ और बारिश ने की कई लोगों की जान

इस साल अभी तक देश की कई हिस्सों में भारी बारिश हुई जिस कारण वहां बाढ़ भी आई। बुधवार को  केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि बारिश और बाढ़ में 2,100 से अधिक लोगों की जान चली गई है और  46 लोग इस दौरान लापता हो गए हैं।  मौसम विभाग के अनुसार मानसून ने इस साल 25 लाख से अधिक लोगों को प्रभावित किया है।

मानसून में 2,120 लोगों की गई जान

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 399 लोगों की मौत हुई, इसके बाद पश्चिम बंगाल में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन में 227 मौतें हुईं,  देश के बाकी हिस्सों में 357 लोग मारे गए है। अधिकारियों के अनुसार, 738 लोग घायल हुए हैं  लगभग 20,000 जानवर लापता हो गए है। भारी बारिश और बाढ़ ने 1.09 लाख लोगों के घर तबाह हो गए है। एक अधिकारी ने कहा कि मानसून के मौसम में कुल 2,120 लोगों की मौत हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.