Move to Jagran APP

केरल में मानसून ने दी दस्तक, झमाझम बारि‍श से एक व्यक्ति की मौत

लंबे इंतजार के बाद आज केरल के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने मानसून की पुष्टि कर दी है।

By Lalit RaiEdited By: Published: Wed, 08 Jun 2016 11:41 AM (IST)Updated: Wed, 08 Jun 2016 06:39 PM (IST)
केरल में मानसून ने दी दस्तक,  झमाझम बारि‍श से एक व्यक्ति की मौत

नई दिल्ली, रायटर/प्रेट्र। करीब सात दिनों की देरी के बाद दक्षिण पश्चिमी मानसून अंतत: केरल पहुंच ही गया। देश में मानसून के औपचारिक रूप से कदम रखते ही दक्षिणी राज्य में बेहद तेज बरसात शुरू हो गई है। मानसून की आमद ने किसानों और आर्थिक विकास पर सूखे की मार के संकट से बचा लिया है। झमाझम बरसात के कारण एक व्यक्ति की मौत होने की भी खबर है। तिरुअनंतपुरम में मौसम विभाग के प्रमुख के. संतोष ने बुधवार को बताया कि मानसून ने केरल और लक्ष्यद्वीप को पूरी तरह से सराबोर कर दिया है।

loksabha election banner

मंगलवार की रात से केरल के कई हिस्सों में तेज बरसात हो रही है। बारिश के कारण ही केरल के इडुक्की जिले में भूस्खलन के कारण 36 वर्षीय जोबी जॉन की मौत हो गई है। उसकी मां गंभीर रूप से घायल हुई है। केरल में मानसून की आमद तय करने के मौसम विभाग के पास तीन अहम पैमाने हैं। अव्वल तो, बारिश दर्ज करने वाले केरल के 14 स्टेशनों में मानसून की आवक दर्ज की गई। यहां पिछले 48 घंटों में 60 से अधिक स्टेशनों ने 7 और 8 जून को जमकर बारिश हुई है। दूसरे, दक्षिणी अरब सागर के ऊपर दक्षिणी-पश्चिमी हवाएं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। तीसरे, सैटेलाइट (इनसैट-3डी) ने लांगवेव रेडिएशन का आकलन 8 जून को 200 वेव/वर्गमीटर से कम किया है।

पढ़ेंः केरल में 9 जून को पहुंचेगा मानसून, होगी झमाझम बारिश

भारत में 70 फीसद बरसात मानसून से होती है और खेतों में पानी की आवश्यकता भी मूलत: इसी से पूरी होती है। जलाशय, पोखर, तालाब भी मानसूनी बरसात से ही भरते हैं। जून से सितंबर तक होने वाली यह मानसूनी बरसात ही कई फसलों की उपज का कारण है। उल्लेखनीय है कि जीडीपी में कृषि का योगदान 15 फीसद है। देश की 60 फीसद आबादी पूरी तरह से मानसून पर निर्भर है। क्योंकि 40 फीसद कृषि क्षेत्र सिंचाई पर निर्भर है। पिछले साल (2015-16) कमजोर मानसून के कारण दस राज्यों में सूखा घोषित किया गया था।

मौसम विभाग के अनुसार केरल, कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और सिक्किम सहित पूर्वोत्तर के राज्यों में भी भारी बरसात होने की भविष्यवाणी की है। इस बीच तमिलनाडु के कई हिस्सों में मानसून पूर्व झमाझम बारिश हुई।

पढ़ेंः जाने क्यों मानसून करा रहा इंतजार, अभी आसमान से बरसती रहेगी आग

केरल में मानसून ने दी दस्तक, देखें तस्वीरें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.