Move to Jagran APP

महाराष्ट्र में पहली ही बरसात में 16 की मौत, अाज भी भारी बारिश की संभावना

अहमदनगर जिले में एक 10 वर्षीय बालक स्कूल जाते समय उफनते पुल से नीचे गिरकर बह गया। ठाणे के मुरबाड क्षेत्र में आईटी इंजीनियर बिजली के तार से करंट लगने के कारण मारा गया।

By Pratibha Kumari Edited By: Published: Sun, 11 Jun 2017 09:33 AM (IST)Updated: Sun, 11 Jun 2017 10:18 AM (IST)
महाराष्ट्र में पहली ही बरसात में 16 की मौत, अाज भी भारी बारिश की संभावना
महाराष्ट्र में पहली ही बरसात में 16 की मौत, अाज भी भारी बारिश की संभावना

मुंबई, ब्यूरो।  महाराष्ट्र में मौसम की पहली ही बरसात में 16 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान कुछ मवेशियों के भी मारे जाने की खबर है। मुंबई उपनगर सहित इससे सटे ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों में शुक्रवार शाम से बरसात शुरू हो गई थी। मौसम विभाग की मानें तो महाराष्ट्र के मुंबई सहित कई इलाकों में अाज भी तेज बारिश की संभावना है।

loksabha election banner

बादलों की गरज के साथ बिजली भी चमक रही थी। विदर्भ क्षेत्र में भी बरसात हुई। जहां गढ़चिरौली जिले में चार लोग मारे गए और आठ घायल हुए। मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ में तीन और लातूर में दो लोग मारे गए। खानदेश क्षेत्र के नासिक जिले में एक व्यक्ति बिजली गिरने से मारा गया और चार ल़़डके चंद्रभागा नदी में डूब गए।

अहमदनगर जिले में एक 10 वर्षीय बालक स्कूल जाते समय उफनते पुल से नीचे गिरकर बह गया। ठाणे के मुरबाड क्षेत्र में आईटी इंजीनियर योगेश कुर्ले बिजली के तार से करंट लगने के कारण मारा गया। मुंबई स्थित मौसम विभाग कार्यालय के अनुसार अगले 24 घंटों में भी कोंकण और मुंबई क्षेत्र में भारी बरसात हो सकती है।

यह भी पढ़ें: सेना पुलिस में भर्ती की जाएंगी महिलाएं, काउंटर प्लान तैयार : रावत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.