Move to Jagran APP

मानसून ने केरल के तट पर दी दस्‍तक, उत्‍तर भारत को करना होगा अभी इंतजार

मानसून केरल के तट से टकरा गया है। लगभग एक सप्‍ताह की देरी से आए मानसून के केरल के तट से टकराते ही देश में चार महीने की वर्षा के मौसम की आधिकारिक शुरुआत हो गई है।

By Tilak RajEdited By: Published: Sat, 08 Jun 2019 10:56 AM (IST)Updated: Sat, 08 Jun 2019 03:26 PM (IST)
मानसून ने केरल के तट पर दी दस्‍तक, उत्‍तर भारत को करना होगा अभी इंतजार
मानसून ने केरल के तट पर दी दस्‍तक, उत्‍तर भारत को करना होगा अभी इंतजार

नई दिल्‍ली, जेएनएन। मानसून केरल के तट से टकरा गया है। लगभग एक सप्‍ताह की देरी से आए मानसून के केरल के तट से टकराते ही देश में चार महीने की वर्षा के मौसम की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार मानसून की बारिश करीब 93 प्रतिशत रहेगी जो औसत से कम है। भारतीय मौसम विभाग 96 से 104 प्रतिशत बारिश को औसत या सामान्य मानता है। इसकी गणना वह जून से प्रारंभ होने वाले चार महीनों में पिछले 50 साल की औसत 89 सेंटीमीटर बारिश से करता है। बताया गया कि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मानसून पहुंचने की सामान्य तिथियां जून के आखिरी हफ्ते में पड़ती हैं। लेकिन इस बार यह करीब 10-15 दिन की देरी से यहां पहुंचेगा।

loksabha election banner

मौसम विभाग के मुताबिक, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे स्थानों पर आज बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। असम, मेघालय, केरल और प.बंगाल में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की साइंटिस्ट सुनीता देवी ने बताया कि केरल में आज मानसून आ गया। हम उम्मीद कर रहे हैं कि अगले 48 घंटों में यह लक्षद्वीप और केरल के बाकी हिस्सों के साथ-साथ तमिलनाडु में भी आगे बढ़ेगा।

इस समय पूरा देश गर्मी की मार झेल रहा है। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी से लोग परेशान है। दिन हो या रात लोग सिर्फ अच्छे-सुहाने मौसम की तलाश में हैं, जिससे की उन्हें इस भीषण गर्मी से निजात मिल सकें। बताया गया कि इस बार देश में मानसून 7 जुलाई के बाद पहुंच जाएगा। वहीं, अब नई अपडेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के भीतर देश में दस्तक देगा मानसून।

इससे पहले बुधवार को मौसम विभाग ने बताया था कि जल्द केरल में मानसून पहुंचेगा, लेकिन इस बीच राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राज्य के कई हिस्सों में अलर्ट जारी कर दिया है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(KSDMA) ने 10 जून को त्रिशूर और 11 जून को एर्नाकुलम, मलप्पुरम और कोझिकोड के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पिछले साल की तबाही अभी कौन भूला होगा, जब केरल के लिए पूरी दुनिया ने प्रार्थना की थी। बता दें कि गत वर्ष भी केरल के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया था। 2018 में केरल सदी की सबसे भीषण बाढ़ की चपेट में आ गया था। इस आपदा में काफी लोगों ने अपनी जान गंवा दी और हजारों लोग बेघर हो गए थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.