Move to Jagran APP

मुंबई में भारी बारिश से उपनगरीय ट्रेन सेवा प्रभावित, जनजीवन अस्त व्यस्त

दक्षिण पश्चिम मानसून शनिवार को मुंबई पहुंच गया। भारी बारिश होने से उपनगरीय ट्रेन सेवा प्रभावित हुई। खराब मौसम के कारण दो उ़़डानों का मार्ग बदलना प़़डा।

By Vikas JangraEdited By: Published: Sun, 10 Jun 2018 09:15 AM (IST)Updated: Sun, 10 Jun 2018 09:29 AM (IST)
मुंबई  में भारी बारिश से उपनगरीय ट्रेन सेवा प्रभावित, जनजीवन अस्त व्यस्त
मुंबई में भारी बारिश से उपनगरीय ट्रेन सेवा प्रभावित, जनजीवन अस्त व्यस्त
मुंबई [एजेंसी]। दक्षिण पश्चिम मानसून मुंबई पहुंच गया है। भारी बारिश होने से उपनगरीय ट्रेन सेवा प्रभावित हो गई। खराब मौसम के कारण दो उड़ानों का मार्ग बदल दिया गया है। महानगर में 24 घंटे में कई जगह करीब चार इंच तक पानी बरस गया। ठाणे जिले में वर्षाजन्य हादसों में दो की मौत हो गई।
मौसम विभाग के उपनिदेशक केएस होसालिकर ने कहा कि शनिवार सुबह 8:30 तक उपनगरीय क्षेत्रों में भारी से भारी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने मुंबई और उससे जुड़े ठाणे- कोंकण इलाके तक मानसून पहुंच जाने की जानकारी दी। अहमदनगर, परभणी व महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों तक भी मानसून पहुंच चुका है।
मध्य रेलवे के उपनगरीय संभाग में रेलगा़ि़डयां 10 से 12 मिनट की देरी से चल रही हैं, लेकिन किसी भी ट्रेन को रद्द नहीं किया गया है। कच्छ के मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह मानसून की दस्तक का ध्यान रखते हुए कच्छ जिला प्रशासन ने शनिवार को मछुआरों के लिए परामर्श जारी किया। उन्हें रविवार से 15 अगस्त तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
दिल्ली में 96 किमी की रफ्तार से चली हवा से शनिवार शाम को दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिली। करीब शाम पांच बजे मौसम ने एकदम करवट ली। दिन के समय अंधेरा छा गया। 96 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने लगी और फिर झमाझम बारिश भी शुरू हो गई। कई उ़़डानों के मार्ग बदलने प़़डे। मेट्रो सेवा प्रभावित हुई और कई जग पेड़ उख़़ड गए।
इन जगह रविवार को हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने रविवार को मध्यप्रदेश, छत्तीसग़़ढ, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, जम्मू--कश्मीर, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, अरणाचल प्रदेश, आसाम, मेघालय, बिहार में बारिश की संभावना जताई है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.