विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kerala Monsoon Latest Updates: केरल में समय से पहले मानसून ने दी दस्तक, हो रही तेज बारिश; जानें- आपके राज्य में कब पहुंचेगा

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Sun, 29 May 2022 09:49 AM (IST)Updated: Sun, 29 May 2022 01:01 PM (IST)

Kerala Monsoon Latest Updates मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। अब आने वाले दिनों में केरल के बाकी ...और पढ़ें

मौसम विभाग के मुताबिक आज केरल में मानसून दस्तक दे दी है (फाइल फोटो)
मौसम विभाग के मुताबिक आज केरल में मानसून दस्तक दे दी है (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एजेंसी।  Monsoon Kerala: सामान्य समय से 2 दिन पहले ही मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। अब आने वाले दिनों में केरल के बाकी इलाकों के साथ-साथ तटीय कर्नाटक और महाराष्ट्र में मानसून का सिस्टम आगे बढ़ेगा। मानसून को लेकर मौसम विभाग का अनुमान सटीक साबित हुआ है। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले अनुमान लगाया था कि बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान ‘आसनी’ के प्रभाव से इस बार मानसून समय से पहले ही केरल पहुंचेगा। मानसून वक्त से काफी पहले 16 मई को अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह पहुंच गया था और च्रकवात के शेष प्रभाव के चलते इसके आगे बढ़ने के आसार थे। मौसम विभाग ने जताया बारिश का अनुमान मानसून की एंट्री के साथ ही, मौसम विभाग ने 29 मई से 01 जून के दौरान केरल में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, लक्षद्वीप में 30 मई को भारी बारिश हो सकती है।

2 दिनों की देरी से मानसून की दस्तक

दक्षिण पश्चिम मानसून के आज केरल पहुंच गया। इससे पहले मौसम विभाग ने 27 मई को केरल में मानसून की शुरुआत का अनुमान जताया था। हालांकि पूर्वानुमान में चार दिनों की मॉडल त्रुटि हुई और ऐसा बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान आसनी के प्रभाव के कारण हुई। मौसम विभाग के अनुसार मौसम संबंधी नए संकेतों के अनुसार, दक्षिण अरब सागर के निचले स्तरों में पछुआ हवाएं चलनी तेज हो गई हैं। सैटेलाइट तस्वीरों के अनुसार केरल तट और उससे सटे दक्षिण पूर्व अरब सागर में बादल छाए हुए हैं। इसलिए, केरल में मानसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।

जानें- राजधानी दिल्ली में कब पहुंचेगा मानसून

केरल में दस्तक देने के बाद मानसून धीरे-धीरे उत्तर भारत की ओर बढ़ेगा। महीने के आखिर में 27 जून तक दिल्ली में मानसून पहुंच सकता है। तब जाकर गर्मी से राहत मिल सकती है। यानी अभी महीनेभर दिल्ली वालों को अच्छी बरसात का इंतजार करना होगा।

यूपी-बिहार, एमपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज आंशिक रूप से बादल छाये हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक यमुनानगर, सहारनपुर, गंगोह, देवबंद, मुजफ्फरनगर, कांधला, खतौली, सकोटी टांडा, हस्तिनापुर, बड़ौत, दौराला (यूपी) के आसपास के क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटा की गति के साथ हवाएं चलेंगी। कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। बिहार की बात करें तो राजधानी पटना समेत आठ जिलों में बारिश हो रही है। पटना में रविवार सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। शाली, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया और अररिया के कुछ क्षेत्रों में बारिश हो रही है। मध्यप्रदेश में आज से अगले तीन दिनों तक सागर, जबलपुर, चंबर, रीवा, सतना, भोपाल और नर्मदापुरम क्षेत्र में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। गाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी के कारण अगले तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने वाला है।