Move to Jagran APP

संयुक्त राष्ट्र संघ के सर्वे में शीर्ष तीन में इंदौर की मोनिका पुरोहित, जानें और महिलाओं के बारे में

संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा दुनियाभर में मानवीयता से जुड़े कार्य करने वाली एक हजार महिलाओं में से शीर्ष तीन महिलाओं में इंदौर के आनंद मूक-बधिर संस्था की संचालक मोनिका पुरोहित को चुना गया है। इंदौर की आरजे विनी अग्रवाल पांचवें स्थान पर हैं।

By Arun kumar SinghEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 10:45 PM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 10:45 PM (IST)
संयुक्त राष्ट्र संघ के सर्वे में शीर्ष तीन में इंदौर की मोनिका पुरोहित, जानें और महिलाओं के बारे में
इंदौर के आनंद मूक-बधिर संस्था की संचालक मोनिका पुरोहित को चुना गया

उदय प्रताप सिंह, इंदौर। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा दुनियाभर में मानवीयता से जुड़े कार्य करने वाली एक हजार महिलाओं में से शीर्ष तीन महिलाओं में इंदौर के आनंद मूक-बधिर संस्था की संचालक मोनिका पुरोहित को चुना गया है। इंदौर की आरजे विनी अग्रवाल पांचवें स्थान पर हैं। अब वे संयुक्त राष्ट्र संघ के इनिशिएटिव रिपब्लिक आफ वीमेन द्वारा गठित अंतरराष्ट्रीय स्तर के बोर्ड में शामिल होंगी। ये बोर्ड विश्वभर में महिलाओं के उत्थान और सशक्तीकरण संबंधी नीतियां बनाने में संयुक्त राष्ट्र संघ को सहयोग करेगा।

loksabha election banner

सर्वे में प्रथम क्रम पर राजस्थान के जोधपुर की पार्वती जांगिड़ सुतार हैं। वे सामाजिक कार्यकर्ता और सद्भावना दूत हैं। दूसरे क्रम पर अमेरिका की गायिका और कार्यकर्ता मेरी मिलबेन हैं। उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र संघ के इस सर्वे में भारत की करीब आठ महिलाएं नामांकित हुई थीं। इनमें किरण बेदी, सुधा मूर्ति जैसी शख्सियत भी थीं।

23 साल से मूक-बधिरों के लिए काम कर रही हैं मोनिका

इंदौर में आनंद सर्विस सोसायटी की संचालिका मोनिका पुरोहित पिछले 23 साल से मूक-बधिर महिलाओं और बच्चों के लिए काम कर रही हैं। उनकी संस्था में 450 छात्र रहते और पढ़ते हैं। मोनिका बच्चों को साइन लैंग्वेज में पढ़ाती हैं। इंदौर के तुकोगंज थाने में 2002 से संचालित प्रदेश के एकमात्र मूक-बधिर पुलिस सहायता केंद्र में मूक-बधिर पीड़ि‍तों की मदद करती हैं। उन्होंने मूक-बधिर व मंदबुद्घि बच्चों के उत्पीड़न के 350 से ज्यादा मामलों में उन्हें न्याय दिलवाने में मदद की है।

इंटरनेट मीडिया पर प्रेरक कहानी लिखती हैं आरजे विनी

इंदौर के साकेत नगर में रहने वाली आरजे विनी अग्रवाल भी इस सर्वे में पांचवें नंबर पर आई हैं। वे पिछले पांच साल से हर सोमवार को एक प्रेरक कहानी इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर लिखती आ रही हैं। इसमें वे छोटे-छोटे किस्से और कहानियों के माध्यम से सीख दे रही हैं। वे अक्सर बच्चों व महिलाओं से जुड़े मुद्दों को रेडियो और इंटरनेट मीडिया पर प्रमोट करती हैं।

सर्वे में टाप 10

1 पार्वती जांगिड़ सुतार, सामाजिक कार्यकर्ता व सद्भावना दूत (जोधपुर, राजस्थान)

2 मैरी मिलबेन, हालीवुड गायक व कार्यकर्ता, अमेरिका

3 मोनिका पुरोहित, सामाजिक कार्यकर्ता, (इंदौर, मध्यप्रदेश)

4 प्रेयर नवागबोसो, सामाजिक कार्यकर्ता, नियाग्रा

5 आरजे विनी अग्रवाल, कार्यकर्ता और मोटिवेशनल स्टोरी टेलर (इंदौर, मध्यप्रदेश)

6 लिंडा डोयुम कपुम, सामाजिक कार्यकर्ता, नाइजीरिया

7 आशाबा फरीदा, टेडेक्स स्पीकर, कार्यकर्ता युगांडा

8 सीमा समृद्घि, अभिभाषक, नारीवादी सामाजिक कार्यकर्ता, दिल्ली

9 अनिका शुबाह उपोमा, सामाजिक कार्यकर्ता बांग्लादेश

10 डोरथी अकेंडे, महिला सशक्तीकरण, नियाग्रा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.