Move to Jagran APP

दिल्ली जा रही युवती से राजधानी एक्सप्रेस में छेड़छाड़

रांची से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में शनिवार रात नशे में धुत सेना के जवान भूपेंद्र सिंह ने एक लड़की के साथ छेड़खानी कर दी। लड़की के चिल्लाने पर यात्रियों ने उसे छुड़ाया और जवान की जमकर धुनाई की। लड़की परिजनों के साथ रांची से दिल्ली जा रही थी। उसके साथ तीन लोग थे। ट्रेन बरकाका

By Edited By: Published: Sun, 22 Jun 2014 05:28 AM (IST)Updated: Sun, 22 Jun 2014 07:14 AM (IST)
दिल्ली जा रही युवती से राजधानी एक्सप्रेस में छेड़छाड़

जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर। रांची से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में शनिवार रात नशे में धुत सेना के जवान भूपेंद्र सिंह ने एक लड़की के साथ छेड़खानी कर दी। लड़की के चिल्लाने पर यात्रियों ने उसे छुड़ाया और जवान की जमकर धुनाई की। लड़की परिजनों के साथ रांची से दिल्ली जा रही थी। उसके साथ तीन लोग थे।

loksabha election banner

ट्रेन बरकाकाना स्टेशन से रात करीब 8.15 बजे आगे बढ़ी तो जवान ने छेड़खानी शुरू कर दी। बाद में यात्रियों ने उसे पकड़कर टीटीई के हवाले किया। रात करीब 11.15 बजे ट्रेन डालटनगंज स्टेशन पहुंची तो अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद आरोपी जवान को जीआरपी के हवाले कर दिया गया।

जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की की शिकायत पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी रांची के नामकुम में पदस्थापित है।

पढ़ें: अगवा कर युगांडा की महिला से सामूहिक दुष्कर्म


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.