Move to Jagran APP

गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने आइएम पर दिया विवादास्पद बयान

गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने इंडियन मुजाहिद्दीन को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर आइएम हमारे कहने से चलता होता तो देश में बहुत दंगे होते। इसके साथ ही शिंदे ने वित्त मंत्री पी चिदंबरम से अलग राय रखते हुए कहा कि मोदी कांग्रेस के लिए चुनौती नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं। उन्हें एनएसजी की सुरक्षा दी गई है।

By Edited By: Published: Mon, 11 Nov 2013 02:51 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2013 04:33 PM (IST)
गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने आइएम पर दिया विवादास्पद बयान

नई दिल्ली। गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने इंडियन मुजाहिद्दीन को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर आइएम हमारे कहने से चलता होता तो देश में बहुत दंगे होते। इसके साथ ही शिंदे ने वित्त मंत्री पी चिदंबरम से अलग राय रखते हुए कहा कि मोदी कांग्रेस के लिए चुनौती नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं। उन्हें एनएसजी की सुरक्षा दी गई है।

loksabha election banner

पढ़ें: नीतीश कुमार का विवादित बयान, मोदी पर निशाना

उनका यह बयान उस वक्त सामने आया है जब वित्त मंत्री पी चिदंबरम और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री के रहमान खान ने नरेंद्र मोदी को बड़ी चुनौती मानते हुए उनसे सावधान रहने की बात कही है। इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सत्यव्रत चतुर्वेदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री एवं भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का विश्वास हिंसा में बताते हुए आरोप लगाया कि उनके चुनाव प्रचार का तरीका अहंकार और घमंड से भरा हुआ है। चतुर्वेदी ने कहा, मोदी का विश्वास हिंसा में है, विनम्रता में नहीं। उनका जो चुनाव प्रचार का तरीका है, वह अहंकार और घमंड से भरा है, वह विनम्रता सीख ही नहीं सकते हैं।

शिंदे ने सोमवार को कहा कि नरेंद्र मोदी कांग्रेस के लिए चुनौती नहीं हैं। कांग्रेस बड़ी और पुरानी पार्टी है। इसने 120 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इसकी अपनी अलग पहचान है। जब उनसे चिदंबरम द्वारा मोदी को चुनौती मानने के बारे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह और उनकी पार्टी ऐसा नहीं मानती है। मैं दूसरों के बारे में नहीं कह सकता। मैं अपनी और अपनी पार्टी की ओर से यह कह रहा हूं। गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले कुछ वर्षो में कई चुनौतियां का सामना किया है और वह पार्टी के लिए नया नहीं था। 2004 में बड़ी चुनौती थी..इंडिया शाइनिंग की। लेकिन इस देश के लोगों ने कांग्रेस को बहुमत दिया और पार्टी पिछले दस वर्षो से सत्ता में है।

गौरतलब है कि रविवार को चिदंबरम ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी मोदी को चुनौती मानती है। एक राजनीतिक दल के नाते हम स्वीकार करते हैं कि मोदी एक चुनौती हैं। हम उन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकते। वह मुख्य विपक्षी दल के उम्मीदवार हैं। हमें उनके बारे में ध्यान देना होगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.