विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

1000 साल का हुआ गुजरात का ऐतिहासिक 'मोढेरा सूर्य मंदिर', सरकार ने जारी किया 100 रुपए का नया सिक्का!

Published: Sat, 19 Sep 2026 08:25 PM (IST)

वित्त मंत्रालय ने गुजरात के प्रसिद्ध मोढेरा सूर्य मंदिर के एक हजार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 100 रुपये ...और पढ़ें

मोढेरा सूर्य मंदिर के हजार साल पूरे होने पर 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी

मोढेरा सूर्य मंदिर के हजार साल पूरे होने पर 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी

HighLights

  1. वित्त मंत्रालय ने 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया।

  2. मोढेरा सूर्य मंदिर के एक हजार वर्ष पूरे होने पर।

  3. सिक्के पर अशोक स्तंभ और मंदिर का प्रतीक अंकित है।

एएनआई, नई दिल्ली। गुजरात के प्रसिद्ध मोढेरा सूर्य मंदिर के एक हजार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वित्त मंत्रालय ने 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया है। सरकार ने स्मारक सिक्का जारी करने की अधिसूचना शुक्रवार को जारी की।

इस सिक्के के सामने वाले हिस्से के बीच में अशोक स्तंभ होगा, जिसके नीचे 'सत्यमेव जयते' लिखा होगा। इसके बाईं ओर देवनागरी लिपि में 'भारत' और दाईं ओर अंग्रेजी में 'इंडिया' लिखा होगा। नीचे अंतरराष्ट्रीय अंकों में इसका मूल्य '100' और रुपये का प्रतीक अंकित होगा।

सिक्के के पिछले हिस्से के बीच में मोढेरा सूर्य मंदिर का प्रतीक होगा। ऊपरी परिधि पर वर्ष '1026–2026' और निचली परिधि पर अंग्रेजी में "1000 ईयर्स आफ मोढेरा सन टेंपल, गुजरात" अंकित होगा।

मोढेरा का सूर्य मंदिर सूर्य देव को समर्पित है। यह भारत की बेहतरीन धरोहरों में से एक है और अपनी शानदार वास्तुकला के लिए मशहूर है।