Move to Jagran APP

मनसे कार्यकर्ता ने नाबालिग से किया रेप, लड़की हुई प्रेग्नेंट

मुंबई में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विक्रोली में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना [मनसे] के कार्यकर्ता ने एक नाबालिग से कई बार दुष्कर्म किया जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। गृहमंत्री आर आर पाटिल ने इस मामले में हस्तक्षेप करने के बाद आरोपी करीम बुद्धम मोमिन [35] को गिरफ्तार किया गया है।

By Edited By: Published: Fri, 07 Dec 2012 01:01 PM (IST)Updated: Fri, 07 Dec 2012 01:50 PM (IST)
मनसे कार्यकर्ता ने नाबालिग से किया रेप, लड़की हुई प्रेग्नेंट

मुंबई। मुंबई में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विक्रोली में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना [मनसे] के कार्यकर्ता ने एक नाबालिग से कई बार दुष्कर्म किया जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। गृहमंत्री आर आर पाटिल ने इस मामले में हस्तक्षेप करने के बाद आरोपी करीम बुद्धम मोमिन [35] को गिरफ्तार किया गया है।

loksabha election banner

मोमिन की बहन नसीमा और सारो भी पर मामला दर्ज किया गया है। मोमिन की बहनों ने एक रिसोर्ट में 16 वर्षीय पीड़िता को गर्भपात कराने और रेप की बात भूलने के लिए पैसे देने का पेशकश की थी। मोमिन नित्यानंद नगर घाटकोपर में रहता है जो शादीशुदा है। उसका 18 साल का बेटा वाहतुक सेना वर्कर है। जब चिकन की दुकान पर गया था तब पीडि़ता अपनी महीने के पगार लेने वाहतुक सेना आफिस गई थी। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीडि़ता मानसे वाहतुक सेना के संघानी नाका कार्यालय में पिछले दो साल से 600 रुपये प्रति माह के वेतन पर एक क्लीनर के रूप में कार्यरत थी। मानसे वाहतुक सेना के उपाध्यक्ष हाजी मुहम्मद आमीन फैजल के घर काम करती थी। मोमिन ने चाकलेट देकर नाबालिग से कई दुष्कर्म किया था। गर्भवती होने के पता चलने के बाद उसे शादी का झांसा भी दिया था। मोमिन और उसकी बहनों ने उसे चुप रहने के लिए धमकी भी दी थी। उनसे परेशान होकर उसने विक्रोली पुलिस स्टेशन से संपर्क किया। उसकी मदद करने के बजाय पुलिस ने कथित तौर पर सुझाव दिया कि वह अभियुक्त से मुआवजा स्वीकार करके समझौता कर लेना चाहिए। जिसके बाद उसने स्वाभिमान संगठन के एक नेता संजय दुबे और सामाजिक कार्यकर्ता मंसूर सरवर खान से संपर्क किया। (मिड डे)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.