Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मनसे की कपिल शर्मा को दी चेतावनी, कहा- अपने शो में मुंबई को 'बॉम्बे' कहना बंद करें, नहीं तो होगा आंदोलन

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Fri, 12 Sep 2025 02:00 AM (IST)

    मनसे ने गुरुवार को हास्य अभिनेता कपिल शर्मा को अपने शो में मुंबई को बॉम्बे या बंबई न कहने की चेतावनी दी है। खोपकर ने कहा कि इस शहर का नाम मुंबई है। कपिल शर्मा के शो में हम लंबे समय से देखते आ रहे हैं कि इस शहर को हमेशा बाम्बे या बंबई कहा जाता है। हम इसका विरोध करते हैं। इस शहर का नाम मुंबई है।

    Hero Image
    मनसे ने कपिल शर्मा को अपने शो में मुंबई को 'बॉम्बे' या 'बंबई' न कहने की चेतावनी दी है

     पीटीआई, मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने गुरुवार को हास्य अभिनेता कपिल शर्मा को अपने शो में मुंबई को 'बॉम्बे' या 'बंबई' न कहने की चेतावनी दी है। कहा कि यदि उन्होंने ऐसा करना बंद न किया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चेतावनी मनसे नेता अमेय खोपकर ने दी

    यह चेतावनी मनसे नेता अमेय खोपकर ने दी है। यह चेतावनी शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा अपने चचेरे भाई और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के घर जाने के एक दिन बाद आई है। शिवसेना (यूबीटी) और मनसे के बीच स्थानीय निकाय चुनावों से पहले गठबंधन होने की चर्चा है।

    खोपकर ने कहा कि इस शहर का नाम मुंबई है

    खोपकर ने कहा कि इस शहर का नाम मुंबई है। कपिल शर्मा के शो में हम लंबे समय से देखते आ रहे हैं कि इस शहर को हमेशा बॉम्बे या बंबई कहा जाता है। हम इसका विरोध करते हैं। यह कोई आपत्ति नहीं, बल्कि गुस्सा है। इस शहर का नाम मुंबई है। यदि आप दूसरे शहरों जैसे चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता को उनके असली नामों से बुला सकते हैं तो हमारे शहर का अपमान क्यों कर रहे हैं।

    खोपकर ने कहा कि मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि यदि यह गलती से हुआ है तो गलती सुधार लें। आपके शो में जो भी आए, चाहे वे सेलिब्रिटी हों या एंकर, उन्हें पहले बता दें कि वे मुंबई को बांम्बे या बंबई न कहें। उन्हें मुंबई कहना होगा।