Move to Jagran APP

उत्तर भारतीयों की तारीफ पर मनसे को हुआ 'दर्द', सीएम फडणवीस की आलोचना

फडणवीस ने कहा कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई ने कई लोगों को आश्रय दिया है। यहां रहने वाले लोग शहर की प्रतिष्ठा को में अपना योगदान दे चुके हैं।

By Manish NegiEdited By: Published: Thu, 30 Nov 2017 03:46 PM (IST)Updated: Thu, 30 Nov 2017 03:58 PM (IST)
उत्तर भारतीयों की तारीफ पर मनसे को हुआ 'दर्द', सीएम फडणवीस की आलोचना
उत्तर भारतीयों की तारीफ पर मनसे को हुआ 'दर्द', सीएम फडणवीस की आलोचना

मुंबई, पीटीआई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उत्तर भारतीयों की जबरदस्त प्रशंसा की है। उन्होंने उत्तर भारतीयों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे की आलोचना करते हुए उत्तर भारत और दूसरे राज्यों से मुंबई आने वाले लोगों के योगदान की तारीफ की।

loksabha election banner

फडणवीस ने कहा कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई ने कई लोगों को आश्रय दिया है। यहां रहने वाले लोग शहर की प्रतिष्ठा में अपना योगदान दे चुके हैं।

घाटकोपर में एक समारोह में उन्होंने कहा "मुझे लगता है मुंबई की कई बातें महान बनाती हैं उनमें एक खास बात यह है कि कई राज्यों से लोग यहां आकर रहते और बसते हैं। उन लोगों ने भी मुंबई को महान बनाया है। आज जब हम महाराष्ट्र और मुंबई की बात करते हैं तो हम तुरंत उत्तर भारतीय समुदाय की तरफ देखते हैं।" उन्होंने आगे कहा कि "आज, हम यह कह सकते हैं कि उत्तर भारतीय समुदाय जो मुंबई में रह रहा है उसने इस शहर की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए काफी काम किया है।"

वहीं राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर भारतीयों की तारीफ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को रास नहीं आई है। सीएम फडणवीस के बयान को लेकर मनसे ने विरोध जताया है। पार्टी नेता नितिन सरदेसाई ने कहा कि फडणवीस के लिए उत्तर भारतीयों का वोट ज्यादा जरूरी है। उन्हें असली मुंबईकर, किसान और महाराष्ट्र की जनता की चिंता नहीं है।

सरदेसाई ने कहा कि यह बयान उत्तर भारतीयों के वोट को ध्यान में रखकर दिया गया है। मुंबई और महाराष्ट्र हमेशा से ही महान हैं। दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को यहां आकर इसे और महान बनाने की जरूरत नहीं है।

गौरतलब है की मनसे उत्तर भारतीयों विरेध करती आई है।  बीते हफ्ते भी मनसे कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर उत्तर भारतीयों पर हमला बोला था। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मछली विक्रेताओं के साथ मारपीट की थी।

यह भी पढ़ें: अफरोज से मिल CM फडणवीस ने दिया सुरक्षा का आश्वासन, कहा-अभियान जारी रखो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.