विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कश्‍मीर में नजरबंद किए गए मीरवाइज उमर फारूक

By Monika minalEdited By:
Published: Fri, 30 Jun 2017 04:04 PM (IST)

अलगाववादी हुर्रियत कांफ्रेंस के मीरवाइज उमर फारूक को एक बार फिर नजरबंद कर लिया गया।

कश्‍मीर में नजरबंद किए गए मीरवाइज उमर फारूक
कश्‍मीर में नजरबंद किए गए मीरवाइज उमर फारूक

श्रीनगर (प्रेट्र)। अलगाववादी हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता मीरवाइज उमर फारूक को नौहट्टा में शुक्रवार की नमाज के लिए जामिया मस्‍जिद जाते हुए नजरबंद कर लिया गया। हुर्रियत अध्यक्ष के प्रवक्ता ने बताया, पुलिसकर्मियों के एक दल ने मीरवाइज को अपने घर से बाहर जाने से रोका और उन्हें बताया कि नजरबंद के तहत रखा गया है।

उन्होंने कहा कि हुर्रियत नेता शुक्रवार की नमाज से पहले एक सभा के लिए जामिया मस्‍जिद जा रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस कार्रवाई के पीछे का कारण शुक्रवार की नमाज के बाद हुर्रियत द्वारा विरोध प्रदर्शनों की घोषणा बताया। इस बीच, अधिकारियों ने आज हिज्बुल मुजाहिदीन के प्रमुख सय्यद सलाहुद्दीन को एक वैश्विक आतंकी घोषित करने के अमेरिका के फैसले पर अलगाववादी समूहों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर श्रीनगर के कुछ हिस्सों में प्रतिबंध लगा दिया।

बता दें कि पिछले सप्ताह जम्मू-कश्मीर में आधी रात को नौहट्टा की जामिया मस्जिद के बाहर डिप्टी एसपी मोहम्मद अयूब पंडित को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला था। सूत्रों के अनुसार, मोहम्मद अयूब पंडित कश्मीरी अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक की सुरक्षा में वहां तैनात थे।

यह भी पढ़ें: नजरबंद रहे गिलानी, मीरवाइज व शब्बीर शाह