रक्षा के बाद अब निर्मला सीतारमण को दिया गया वित्त मंत्रालय
निर्मला सीतारमण को मोदी कैबिनेट में दूसरी बार महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उनको रक्षा मंत्रालय के बाद अब वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
नई दिल्ली, जेएनएन। तमिलनाडु से आने वाली निर्मला सीतारमण को दूसरी बार कैबिनेट में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इस बार उनको देश का वित्त मंत्री बनाया गया है। उनको वित्त मंत्रालय की जिम्मा दिया गया है। इससे पहले वो मोदी सरकार में रक्षा मंत्री रह चुकी है, इस बार उनको फिर से सरकार की कैबिनेट में शामिल किया गया। गुरूवार को शपथ ग्रहण के बाद शुक्रवार को उनको वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई।
इससे पहले अरूण जेटली वित्त मंत्रालय का काम देख रहे थे मगर उनकी तबितय ठीक न होने की वजह से इस बार उनको मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने खुद ही मंत्रालय में शामिल होने से मना कर दिया था। मालूम हो कि इन दिनों वो बीमार चल रहे हैं और उनका इलाज चल रहा है। तबियत ठीक न होने की वजह से वो इस बार शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल नहीं हो सके।
अरूण जेटली की तबियत खराब होने के बारे में पता चलने पर पीएम नरेंद्र मोदी उनसे मिलने के लिए उनके घर पर भी गए थे। तबियत ठीक न होने की वजह से अरूण जेटली ने खुद ही कहा था कि वो सरकार में मदद करेंगे मगर मंत्रिमंडल में स्थान नहीं ले पाएंगे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप