पश्चिम बंगाल, झारखंड में भूकंप के झटके
पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 दर्ज की गई। किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे जलपाईगुड़ी, मालदा, कूचबिहार, दार्जिलिंग में भूकंप के झटके आने के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई। क्षेत्रीय म
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 दर्ज की गई। किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
भूकंप की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे जलपाईगुड़ी, मालदा, कूचबिहार, दार्जिलिंग में भूकंप के झटके आने के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई।
क्षेत्रीय मौसम विभाग के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पश्चिम बंगाल-बिहार के सीमा पर था। झारखंड के साहिबगंज और दुमका जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4 मापी गई।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर