केरलम: वीडी सतीशन के AI डांस वीडियो पर केंद्र का एक्शन, मेटा ने भारत में रोक लगाई
मेटा ने केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के एआई-जनित डांस वीडियो की भारत में पहुंच को सरकारी नोटिस के बाद ...और पढ़ें

केरलम सीएम के वायरल एआई डांस वीडियो पर मेटा ने लगाई पाबंदी
HighLights
मेटा ने केरलम सीएम के एआई डांस वीडियो की पहुंच सीमित की।
सरकारी नोटिस के बाद भारत में वीडियो प्रतिबंधित किया गया।
मुख्यमंत्री ने स्वयं इस वायरल वीडियो की सराहना की थी।
पीटीआई, तिरुअनंतपुरम। मेटा ने केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के केरलम राज्य विद्युत बोर्ड के अधिकारियों के साथ डांस करते हुए एक वायरल एआइ-जनित वीडियो की भारत में पहुंच को सीमित कर दिया है।
वीडियो के निर्माताओं ने सोमवार को बताया कि यह वीडियो 'आइकावाला' नामक इंस्टाग्राम पेज पर गुरुवार को पोस्ट किया गया था। पेज के संचालक के अनुसार रविवार तक 1.78 करोड़ व्यूज प्राप्त कर चुका था।
सतीशन ने हाल में केरल हाई कोर्ट के आयोजित कार्यक्रम में इस वीडियो का उल्लेख करते हुए कहा कि वह इसे देखकर उत्साहित थे। यह वीडियो सतीशन को केरलम राज्य विद्युत बोर्ड के अधिकारियों के साथ डांस करते हुए दिखाता है और इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके बनाया गया है।
रविवार को 'आइकावाला' ने कहा कि मेटा द्वारा निर्माताओं के साथ साझा किए गए एक संदेश में कहा गया,"हमने भारत में आपकी सामग्री की पहुंच को भारत सरकार के नोटिस के अनुसार सीमित कर दिया है।"
इंस्टाग्राम पेज चलाने वाले अभिजीत ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं कि यह प्रतिबंध मुख्यमंत्री की किसी आपत्ति के कारण है। जबकि मुख्यमंत्री ने इसे एक सार्वजनिक मंच पर सराहा था। वीडियो को अन्य देशों से देखा जा सकता है।
