Move to Jagran APP

Merry Christmas 2018: क्रिसमस के मौके पर गूगल ने बनाया खास डूडल

क्रिसमस के मौके पर गूगल ने भी एक खास डूडल बनाया है। डूडल में दो कुर्सियों पर सांता क्लॉज बैठे हुए हैं। गूगल की स्पेलिंग में L के स्थान पर क्रिसमस ट्री बना हुआ है।

By Arti YadavEdited By: Published: Tue, 25 Dec 2018 08:14 AM (IST)Updated: Tue, 25 Dec 2018 08:14 AM (IST)
Merry Christmas 2018: क्रिसमस के मौके पर गूगल ने बनाया खास डूडल
Merry Christmas 2018: क्रिसमस के मौके पर गूगल ने बनाया खास डूडल

नई दिल्ली, जेएनएन। आज पूरी दुनिया में क्रिसमस का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर गूगल ने भी एक खास डूडल बनाया है। डूडल में दो कुर्सियों पर सांता क्लॉज बैठे हुए हैं। गूगल की स्पेलिंग में L के स्थान पर क्रिसमस ट्री बना हुआ है और सबसे खास बात ये कि इसपर क्लिक करते ही हैप्पी हॉलीडेज लिखा हुआ आ रहा है। इसके अलावा कुर्सी पर बैठे एक सांता के हाथ में गिफ्ट है तो, वहीं दूसरे सांता के पैरों के पास एक गिफ्ट बॉक्स रखा गया है। गूगल के इस डूडल को काफी अच्छी तरह से डेकोरेट किया गया है। क्रिसमस ट्री की तरह गूगल के हर शब्द को काफी सजाया गया है।

loksabha election banner

बता दें कि क्रिसमस ईसाई धर्म के लोगों का प्रमुख पर्व है। इस जीजस क्राइस्ट के जन्म की खुशी में सेलिब्रेट किया जाता है, जिन्हें भगवान का बेटा कहा जाता है। इस दिन लोग अपने घरों को सजाते हैं और क्रिसमस ट्री अपने घर लाते हैं। घर में स्वादिष्ट केक बनाए जाते हैं और दूसरो को खिलाए जाते हैं।

क्रिसमस से एक दिन पहले 24 दिसंबर को लोग ईस्टर ईव मनाते हैं और 25 दिसंबर को घरों में पार्टी करते हैं, जो कि 12 दिनों तक चलती है। 25 दिसंबर से शुरू होकर क्रिसमस 5 जनवरी तक चलता है। क्रिसमस को लेकर बच्‍चों में सैंटा क्‍लॉज को लेकर खासा उत्‍साह रहता है। सैंटा से गिफ्ट पाने को लेकर उन्‍हें क्रिसमस के त्‍योहार का साल भर इंतजार रहता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.