मेघालय में बड़ी राजनीतिक हलचल: UDP के 8 विधायकों का भाजपा में विलय; स्पीकर ने दी आधिकारिक मान्यता
मेघालय में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के आठ विधायकों के भाजपा में विलय को मान्यता मिल गई है। यह मान्यता ...और पढ़ें

मेघालय में आठ यूडीपी विधायकों के भाजपा में विलय को मिली मान्यता
HighLights
मेघालय में आठ यूडीपी विधायकों के भाजपा में विलय को मिली मान्यता
मेघालय में अब भाजपा विधायकों की संख्या बढ़कर 10 हुई
पीटीआई, शिलांग। मेघालय में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के आठ विधायकों के भाजपा में विलय को मान्यता मिल गई है। यह मान्यता विधानसभा के अध्यक्ष थामस ए. संगमा ने दी।
इसके साथ ही 60 सदस्यीय सदन में भाजपा विधायकों की संख्या बढ़कर अब 10 हो गई है। इस घटनाक्रम के बाद यूडीपी के विधायकों की संख्या घटकर चार रह गई। यूडीपी और भाजपा दोनों ही एनपीपी के नेतृत्व वाले सत्ताधारी ‘मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस’ का हिस्सा हैं।
इन आठ विधायकों ने 23 सितंबर को नई दिल्ली में भाजपा का दामन थामा था और दो दिन बाद मेघालय विधानसभा को अपने विलय के बारे में सूचित करते हुए एक पत्र सौंपा।
संगमा ने 13 अक्टूबर को कहा था कि इस मामले में विचार किया जा रहा है। कोई फैसला लेने से पहले वह कानूनी राय का इंतजार कर रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद शुक्रवार को उन्होंने एक आदेश के जरिये विलय को मान्यता दी, जिसे विधानसभा सचिवालय द्वारा अधिसूचित किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, इस विलय को संविधान की दसवीं अनुसूची के पैरा-4 के तहत मान्यता दी गई थी। यह प्रविधान उन मामलों में दल-बदल के आधार पर अयोग्य ठहराए जाने से छूट देता है, जहां विलय निर्धारित शर्तों को पूरा करता हो।
संबंधित आठ विधायकों में लखमेन रिम्बुई, पियस मारवेन, किरमेन श्यल्ला, मायरालबार्न सिएम, मैथ्यू बियान्डस्टार कुर्बाह, ओलन सिंह सुइन, बालाजीद कुपार सिनरेम और सिनशर कुपार राय लिंगदोह थाबाह शामिल हैं।
