Move to Jagran APP

दिल्‍ली और MP से गिरफ्तार प्रतिबं‍धित संगठनों के सदस्‍यों से खुलेगा मुंबई धमाकों का राज

इंडियन मुजाहिदीन का सक्रिय सदस्य एजाज अकरम शेख को एटीएस ने बुरहानपुर के पाला बाजार से और सिमी के सदस्‍य इलियास अकरम को दिल्‍ली से गिरफ्तार कर मुंबई एटीएस के हवाले कर दिया है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 07:38 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 07:17 AM (IST)
दिल्‍ली और MP से गिरफ्तार प्रतिबं‍धित संगठनों के सदस्‍यों से खुलेगा मुंबई धमाकों का राज
दिल्‍ली और MP से गिरफ्तार प्रतिबं‍धित संगठनों के सदस्‍यों से खुलेगा मुंबई धमाकों का राज

नर्इ दिल्‍ली/बुरहानपुर, जेएनएन। 2006 के मुंबई बम धमाकों के बाद से फरार चल रहे प्रतिबंधित संगठन इंडियन मुजाहिदीन के सक्रिय सदस्य एजाज अकरम शेख को गुरुवार शाम खंडवा एटीएस ने बुरहानपुर के पाला बाजार से गिरफ्तार कर मुंबई एटीएस के हवाले कर दिया है। अजीज पर मुंबई धमाकों के बाद एटीएस ने विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा 10 और 13 के तहत मामला दर्ज कि या था। तब से वह फरार था और बुरहानपुर में रह रहा था। मुंबई एटीएस की पूछताछ में एजाज अकरम शेख मुंबई बम धमाकों से जुड़े कुछ राज भी खोल सकता है। गौरतलब है कि एटीएस ने दिल्‍ली के ओखला स्थित शाहीन बाग से इलियास अकरम को भी गिरफ्तार किया है। ये दोनों 2006 से फरार थे। एटीएस ने इलियास अकरम की 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत से हासिल किया है। 

loksabha election banner

 बुरहानपुर पुलिस नाकाम रही

इसे बुरहानपुर पुलिस की नाकामी भी कहा जा सकता है कि करीब 13 साल से शहर में फरारी काट रहे आतंकी संगठन के सदस्य को पुलिस नहीं पकड़ पाई। बुरहानपुर महाराष्ट्र की सीमा से सटा मध्य प्रदेश का जिला है। ज्ञात हो कि 11 जुलाई 2006 को मुंबई की लोकल ट्रेनों में हुए बम धमाकों में 209 लोगों की मौत हुई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे।

ट्रांजिट रिमांड पर सौंपा 

इंदौर में सौंपा मुंबई एटीएस को गिरफ्तारी के बाद गुरुवार देर शाम एजाज अकरम शेख को सीजेएम कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे 16 दिसंबर तक की ट्रांजिट रिमांड पर सौंप दिया गया है। खंडवा एटीएस उसे लेकर इंदौर पहुंची जहां मुंबई एटीएस के हवाले कर दिया गया। बुरहानपुर के जिला अभियोजन अधिकारी कैलाशनाथ गौतम ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मुंबई एटीएस को 16 दिसंबर से पहले अजीज को मुंबई की कोर्ट में पेश करना होगा। इसके बाद वह उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकेगी।

बुरहानपुर से जुड़े रहे हैं सिमी और आइएम के तार 

ज्ञात हो कि इससे पहले भी प्रतिबंधित संगठन सिमी के तार बुरहानपुर से जुड़े रहे हैं। शहर के कुछ क्षेत्रों में सिमी और आइएम के आतंकी पनाह भी पाते रहे हैं। पाला बाजार निवासी जिस एजाज अकरम शेख को एटीएस द्वारा गिरफ्तार कि या गया है, उसकी माली हालत काफी मजबूत बताई जा रही है। उसकी दूध डेयरी के अलावा ई-रिक्शा की एजेंसी और खेतिहर जमीन भी है।

दिल्‍ली से गिरफ्तार किया गया इलियास 

मध्य प्रदेश पुलिस को 18 साल से सिमी के जिस सदस्य इलियास की तलाश थी, उसे दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया है। मध्य प्रदेश एटीएस व दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने उसे दिल्ली के ओखला से गिरफ्तार किया है। इलियास की तलाश महाराष्ट्र एटीएस को भी थी, इसलिए मध्य प्रदेश पुलिस ने पहले उसे महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया है और बाद में ट्रांजिट रिमांड पर मध्य प्रदेश लाकर पूछताछ की जाएगी। इलियास की बुरहानपुर में 2001 से जुड़े मामले में मध्य प्रदेश पुलिस को तलाश थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.