विवाद के बाद मेघालय के राज्यपाल ने वापस लिया ट्वीट
मेघालय के राज्यपाल ने लिखा 26 नवंबर 2008 में हुए इन हमले को पाकिस्तान प्रायोजित बताते हुए कहा था कि हमले में कोई मुस्लिम नहीं मारा गया।
By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Mon, 26 Nov 2018 09:57 PM (IST)Updated: Mon, 26 Nov 2018 09:57 PM (IST)
शिलांग, आइएएनएस। मेघालय के राज्यपान तथागत रॉय ने 26/11 के मुंबई हमले की 10वीं बरसी पर अपने ट्वीट को लेकर विवाद में फंस गए। आलोचना के बाद खेद जताते हुए उन्होंने ट्वीट हटा लिया।
उन्होंने ट्वीट में 26 नवंबर 2008 में हुए इन हमले को पाकिस्तान प्रायोजित बताते हुए कहा था कि हमले में कोई मुस्लिम नहीं मारा गया। ट्वीट सामने आते ही विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख उन्होंने खेद जताते हुए ट्वीट डिलीट कर दिया। अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, 'तथ्यों की गलत जानकारी के कारण ऐसा हुआ। हमले में बहुत से मुस्लिम भी मारे गए थे। संबंधित ट्वीट डिलीट कर दिया गया है।'
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें