विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेघालय में UDP के तीन और विधायक NPP में हो सकते हैं शामिल, कितनी हो जाएगी सत्ताधारी दल के MLA की संख्या?

Published: Mon, 19 Oct 2026 11:00 PM (IST)

मेघालय में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के तीन और विधायक सत्ताधारी नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) में शामिल हो सकते हैं, जिससे एनपीपी की विधानसभा में ताकत बढ़कर 36 हो जाएगी।

मेघालय में यूडीपी के तीन विधायक NPP में होंगे शामिल

मेघालय में यूडीपी के तीन विधायक NPP में होंगे शामिल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, शिलांग। मेघालय में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के बचे चार विधायकों में से तीन नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) में शामिल हो सकते हैं। इससे 60 सदस्यीय विधानसभा में सत्ताधारी पार्टी की ताकत 33 से बढ़कर 36 हो सकती है।

यूडीपी नेता पाल लिंगदोह ने कहा कि ये तीन विधायक मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा की पार्टी में शामिल हो जाएंगे, जिसके बाद राज्य विधानसभा में यूडीपी के केवल एक विधायक, पार्टी अध्यक्ष मेटबाह लिंगदोह ही रह जाएंगे।

यह घटनाक्रम तब सामने आया है, जब मेघालय विधानसभा अध्यक्ष ने यूडीपी के आठ विधायकों के भाजपा में विलय को मान्यता दे दी है। इस फैसले की औपचारिक अधिसूचना 16 अक्टूबर को जारी की गई थी। इस मान्यता के बाद यूडीपी के विधायकों की संख्या 12 से घटकर चार रह गई, जबकि भाजपा के विधायकों की संख्या दो से बढ़कर 10 हो गई।

इन आठ विधायकों लखमेन रिम्बुई, पायस मारवेन, किरमेन श्यल्ला, मायरालबार्न सिएम, मैथ्यू बियान्डस्टार कुर्बाह, ओलन सिंह सुइन, बालाजीद कुपर सिनरेम और सिनशर कुपर राय लिंगदोह थाबाह ने 23 सितंबर को नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली थी।

(न्यूज एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)